scriptशिखर धवन ने अपने 200वें मुकाबले को बनाया शानदार, जड़ डाले 87 रन, ट्विटर पर खास प्रतिक्रियाएं | ipl 2022 twitter reaction shikhar dhawan brilliant fifty csk | Patrika News

शिखर धवन ने अपने 200वें मुकाबले को बनाया शानदार, जड़ डाले 87 रन, ट्विटर पर खास प्रतिक्रियाएं

locationनई दिल्लीPublished: Apr 25, 2022 09:29:43 pm

Submitted by:

Joshi Pankaj

शिखर धवन ने अपने 200वें मुकाबले में ताबड़तोड़ इनिंग खेली और पंजाब को एक अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। जानिए शिखर की इस पारी में क्या खास रहा?

ipl 2022 twitter reaction shikhar dhawan brilliant fifty csk

शिखर की शानदार पारी

IPL 2022 में चेन्नई और पंजाब के बीच जबरदस्त मुकाबला खेला जा रहा है। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन बनाए। शिखर धवन के बल्ले ने इस बार आग उगल दी। शिखर धवन का ये 200वां IPL मैच था और उन्होंने इसे खुद ही शानदार बना दिया। शिखर इस बार पूरी लय में नजर आए और मैदान के चारों तरफ उन्होंने शॉट लगाए। धवन ने 88 रन की जबरदस्त पारी खेली। 200वें मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले पहले खिलाड़ी भी शिखर धवन बन गए। रोहित शर्मा ने अपने 200वें मैच में 68 रन बनाए थे।

शिखर धवन की लाजवाब पारी

पंजाब के लिए शुरूआत में मयंक अग्रवाल और शिखर धवन ने 37 रनों की साझेदारी की। इसके बाद मयंक अग्रवाल 18 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद आए भानुका राजपक्षे ने शिखर धवन का अच्छा साथ दिया। भानुका ने 32 गेंदों में 42 रन की अहम पारी खेली। अंतिम ओवरो में लिविंगस्टोन ने भी अच्छे रन बनाए। शिखर धवन ने इस बार सूझबूझ भरी पारी खेली और टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। धवन ने 59 गेंदों में 88 रन बनाए। उन्होंने इस पारी में 9 चौके और 2 छक्के लगाए। शिखर धवन की इस पारी के बाद ट्विटर पर शानदार प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिली।
https://twitter.com/SDhawan25?ref_src=twsrc%5Etfw
(बधाई। वेल डन फिफ्टी।)

https://twitter.com/hashtag/ShikharDhawan?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
(200वें मैच में एक फाइटिंग फिफ्टी। पंजाब के लिए शानदार इनिंग।)

https://twitter.com/Rafique22679967/status/1518617013547339776?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/ShahabJafri55/status/1518616667152011264?ref_src=twsrc%5Etfw
(बधाई शिखर भाई। आप रनों के शिखर पर है।)

https://twitter.com/hashtag/PBKSvCSK?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
(शिखर धवन की शानदार पारी।)
https://twitter.com/SDhawan25?ref_src=twsrc%5Etfw
(शानदार इनिंग।)

https://twitter.com/hashtag/ShikharDhawan?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
(गब्बर की जबरदस्त फिफ्टी। कमांडिंग इनिंग)

https://twitter.com/IPL?ref_src=twsrc%5Etfw
(शिखर धवन IPL के लैजेंड।)

https://twitter.com/hashtag/IPL2022?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
(शिखर। क्या शानदार प्लेयर। ये इनिंग सौ से कम नहीं है।)

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो