scriptIPL 2022 : दिल्ली कैपिटल्स का फुल स्क्वाड और प्लेयर्स लिस्ट | ipl Delhi Capitals full squad and players list | Patrika News

IPL 2022 : दिल्ली कैपिटल्स का फुल स्क्वाड और प्लेयर्स लिस्ट

locationनई दिल्लीPublished: Mar 25, 2022 02:22:09 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

IPL 2022 Delhi Capitals Full Squad : आईपीएल 2022 में दिल्ली का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला जाएगा। यह मैच दोपहर 3.30 बजे ब्रेबोर्न स्टेडियम-सीसीआई होगा। दिल्ली कैपिटल्स डेविड वॉर्नर जैसे मैचविनर बल्लेबाज को अपने साथ जोड़ा है। दिल्ली में ग्रुप A खेलेंगी।

 Delhi Capitals full squad

Delhi Capitals full squad

IPL 2022 Delhi Capitals Full Squad And Players List : दिल्ली कैपिटल्स 14 साल में सिर्फ एक IPL फाइनल खेला है। दिल्ली लगातार 3 साल से प्ले ऑफ में पहुंचकर भी खिताब से दूर। आईपीएल 2022 में दिल्ली का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला जाएगा। यह मैच दोपहर 3.30 बजे ब्रेबोर्न स्टेडियम-सीसीआई होगा। दिल्ली कैपिटल्स की सबसे बड़ी ताकत उसकी बनने वाली नई ओपनिंग जोड़ी होगी। ये जोड़ी बनेगी दाएं हाथ के पृथ्वी शॉ और बाएं हाथ के डेविड वॉर्नर है। दिल्ली की टीम में मिचेल मार्श, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, ललित यादव ऑलराउंडर के तौर पर मौजूद रहेंगे। इन ऑलराउंडरों पर मिडिल-ऑर्डर का दबाव कम करने की जिम्मेदारी होगी। शार्दुल ठाकुर इस टीम के लिए तुरुप का पत्ता साबित हो सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स का फुल स्क्वाड
ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, रोवमन पॉवेल, मंदीप सिंह, सरफराज खान, यश ढुल, अश्विन हेब्बार, टिम साइफर्ट, केएस. भरत, मिचेल मार्श, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, ललित यादव, रिपल पटेल, एनरिक नॉर्किया, लुनगी एंगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद, चेतन सकारिया, कुलदीप यादव, कमलेश नागरकोटी, विकी ओस्तवाल, प्रवीण दुबे।

यह भी पढ़ें

IPL 2022 : डेट, टाइमिंग से लेकर वेन्यू तक जानें IPL 15 का पूरा शेड्यूल





ipl2022-04_1.jpg
कब, कहां, किसके साथ होगी भिड़ंत..

27 मार्च : 3.30 बजे, दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, ब्रेबोर्न स्टेडियम-सीसीआई
2 अप्रैल : 7.30 बजे, गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, एमसीए स्टेडियम, पुणे
7 अप्रैल : 7.30 बजे, लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, डीवाई पाटिल स्टेडियम
10 अप्रैल : 3.30 बजे, कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, ब्रेबोर्न स्टेडियम
16 अप्रैल : 7.30 बजे, दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वानखेडे स्टेडियम
20 अप्रैल : 7.30 बजे, दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स एमसीए स्टेडियम, पुणे
22 अप्रैल : 7.30 बजे, दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स एमसीए स्टेडियम, पुणे
28 अप्रैल : 7.30 बजे, दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स वानखेडे स्टेडियम
1 मई, 3.30 बजे, दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स वानखेडे स्टेडियम
5 मई : 7.30 बजे, दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद ब्रेबॉर्न स्टेडियम
8 मई : 7.30 बजे, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स डीवाय पाटिल स्टेडियम
11 मई : 7.30 बजे, राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, डीवाय पाटिल स्टेडियम
16 मई : 7.30 बजे, पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, डीवाय पाटिल स्टेडियम
21 मई: 7.30 बजे, मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, वानखेडे स्टेडियम

2011 आईपीएल की तरह होगा सीजन 15
इस बार आईपीएल में 10 खेल रही है, जिनको दो ग्रुप में बांटा गया है। 2011 के बाद आईपीएल इतिहास में ऐसा मौका दूसरी बार आया है जब टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है।
ग्रुप A : मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स।
ग्रुप B : चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो