scriptIPL 2022 : जोस बटलर ने किया कमाल, ऐसा करने वाले बने पहले इंग्लिश खिलाड़ी | jos buttler becomes 6th player to completes fastest 2000 runs in ipl | Patrika News

IPL 2022 : जोस बटलर ने किया कमाल, ऐसा करने वाले बने पहले इंग्लिश खिलाड़ी

locationनई दिल्लीPublished: Mar 30, 2022 07:19:44 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

IPL 2022 : राजस्थान रॉयल्स के धाकड़ सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने आईपीएल के 15वें सीजन के पहले मुकाबले में अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बटलर ने आईपीएल में सबसे तेज 2000 रनों का आंकड़ा पूरा किया है। ऐसा करने वाले वे पहले इंग्लिश खिलाड़ी बने हैं।

IPL 2022 : राजस्थान रॉयल्स के ओपनर जोस बटलर ने आईपीएल 2022 के पहले ही मैच में एक खास उपलब्धि को हासिल किया। जोस बटलर आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले पहले इंग्लिश प्लेयर बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल में सबसे तेज 2000 रन पूरे करने के मामले में कई खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है। आईपीएल के 15वें सीजन में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में जोस ने कोई ज्यादा बड़ी पारी नहीं खेली, लेकिन उनकी ये पारी अहम रही। उन्होंने अपनी 66 आईपीएल पारियों में यह कारनामा किया है।

सबसे तेज 2 हजार रन बनाने वाले छठे खिलाड़ी
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जोस बटलर ने 10वीं गेंद पर पहला रन बनाया था। ये उनके बल्ले से चौका था। 31 साल के जोस इस मैच में 28 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 35 रन बनाकर आउट हो गए। जैसे ही उन्होंने 32वां रन बनाया तो वे आईपीएल में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले इंग्लिश प्लेयर बन गए। आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज 2 हजार रन बनाने वाले वे छठे खिलाड़ी हैं।

यह भी पढ़ें – IPL 2022 : ईशान किशन ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर के बाद बने दूसरे बल्लेबाज




सबसे तेज 2 हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम
आपको बता दें कि वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम सबसे तेज 2 हजार आईपीएल रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। गेल ने 48 पारियों में 2000 रन पूरे किए थे। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर शॉन मार्श हैं, जिन्होंने यह कारनामा 52 पारियों में किया था। सबसे तेज 2 हजार रन बनाने के मामले में तीसरे पायदान पर केएल राहुल (60 पारियां), चौथे नंबर पर सचिन तेंदुलकर (63 पारियां), पांचवें पायदान पर शेन वॉटसन (64 पारियां) और छठे पायदान पर जॉस बटलर 65 पारियों के साथ मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें – IPL 2022 : डेट-टाइमिंग से लेकर वेन्यू तक जानें IPL 15 का पूरा शेड्यूल



loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो