scriptअब महेंद्र सिंह धोनी की फैन नहीं रहीं प्रीति जिंटा, धोनी की बेटी की हो गई हैं प्रशंसक | KXIP boss preity zinta told she is a big fan of dhoni s daughter ziva | Patrika News

अब महेंद्र सिंह धोनी की फैन नहीं रहीं प्रीति जिंटा, धोनी की बेटी की हो गई हैं प्रशंसक

locationनई दिल्लीPublished: May 07, 2019 09:03:52 pm

Submitted by:

Mazkoor

प्रिटी जिंटा ने ट्वीट कर दी यह नई जानकारी
मजाकिया लहजे में कहा- कर सकती हैं जीवा का अपहरण
महेंद्र सिंह धोनी को सावधान रहने की दे डाली सलाह

preity zinta with mahendra singh dhoni

अब महेंद्र सिंह धोनी की फैन नहीं रहीं प्रीति जिंटा, धोनी की बेटी की हो गई हैं प्रशंसक

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग के ग्रुप चरण में ही प्रिटी जिंटा की टीम किंग्स इलेवन पंजाब हारकर बाहर हो चुकी है। लेकिन मोहाली में खेले गए ग्रुप चरण के अपने आखिरी मैच में उसने महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को मात दी थी। इस जीत के बाद प्लेऑफ में न पहुंचने के बावजूद प्रिटी जिंटा काफी खुश नजर आ रही हैं और उनकी चुहलबाजियां जारी है। इस बार उनके ताजा चुहल का निशाना महेंद्र सिंह धोनी बने हैं। उन्होंने मजाकिया लहजे में ट्वीट कर महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा का अपहरण करने की धमकी दी है।

स्माइली के साथ किया ट्वीट
प्रीति जिंटा ने महेंद्र सिंह धोनी को अनोखे अंदाज में धमकी दी। उन्होंने स्माइली के साथ ट्वीट कर कहा कि मेरे समेत कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी के बहुत सारे प्रशंसक हैं, लेकिन अब मैं उनसे ज्यादा उनकी नन्ही बिटिया जीवा की प्रशंसक होती जा रही हूं। यहां मैं उन्हें सावधान कर रही हूं कि वह सावधान रहें। स्माइली के साथ आगे उन्होंने लिखा है, मैं जीवा का अपहरण कर सकती हूं। की फैन होती जा रही हूं। इसके अलावा उन्होंने धोनी के साथ अपनी एक तस्वीर ट्रवीट कर उन्होंने अपने ट्विटर फॉलोअर्स को कैप्शन देने की भी बात कही।

 

https://twitter.com/hashtag/Ting?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

प्ले ऑफ में नहीं पहुंचने पर भी नहीं पड़ा फर्क

प्रिटी जिंटा एक ऐसी मालकिन हैं, जो हर हाल में खुश रहती हैं और टीम के हारने पर भी वह अपनी टीम को चियर करती हैं। इस सीजन में भी उनका वही जलवा दिखा। पूरे सीजन जोश से भरी रहीं। टीम जिस मैच में हारी, उसमें भी अपनी टीम का उत्साहवर्धन करने से नहीं चूकीं। हालांकि पिछले सीजन में टीम के मुख्य कोच वीरेंद्र सहवाग से उनका विवाद हो गया था। लेकिन इस सीजन में वह अपनी टीम के प्लेऑफ से बाहर होने बावजूद चुहल करने से बाज नहीं आ रही हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो