scriptअगले साल भी आईपीएल खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? खुद माही ने दे दिया इसका जवाब | Mahendra Singh Dhoni Statement on he's playing next IPL in 2020 | Patrika News

अगले साल भी आईपीएल खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? खुद माही ने दे दिया इसका जवाब

Published: May 13, 2019 02:40:22 pm

Submitted by:

Kapil Tiwari

धोनी ने प्रेजेंटेशन के दौरान अगले साल भी IPL खेलने की कही बात
IPL 2019 के फाइनल में मुंबई के हाथों चेन्नई को मिली हार
मुंबई ने 1 रन से मुकाबला जीत चौथी बार जीता खिताब

MS Dhoni

MS Dhoni

हैदराबाद। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी को लेकर ये कहा जाता है कि वो विश्व कप के बाद क्रिकेट को अलविदा कह देंगे, लेकिन धोनी ने एक बार फिर अपने संन्यास की बातों पर खुलकर जवाब दिया है। IPL फाइनल में मुंबई के हाथों 1 रन से हार का सामना करने बाद धोनी ने ये संकेत दिया कि वो अगले साल भी आईपीएल भी चेन्नई की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे।

धोनी ने संन्यास की बातों पर दिया जवाब

दरअसल, मैच खत्म होने के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान जब धोनी से पूछा गया कि क्या वो अगले साल भी आईपीएल में वापसी करेंगे तो धोनी इसपर बहुत ही सस्पेंस वाला जवाब देकर चले गए। संजय मांजरेकर ने धोनी से पूछा, “शानदार सफर रहा। आपको अगले सीजन में फिर से देखने की उम्मीद है।” इसका जवाब देते हुए धोनी ने कहा, “हां, उम्मीद है।”

वर्ल्ड कप के बाद धोनी के संन्यासी की आ रही थीं खबरें

बता दें कि आईपीएल के इस सीजन को धोनी का आखिरी बताया जा रहा था, क्योंकी ऐसी खबरें तो बहुत समय से चल रही हैं कि धोनी 30 मई से शुरु हो रहे वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। हालांकि अभी इस बारे में अभी कहना इसलिए मुश्किल है, क्योंकी धोनी की फिटनेस और फॉर्म दोनों ही अभी लाजवाब है। विकेट के पीछे उनकी चुस्ती-फुर्ती अभी भी ये बताती है कि उन जैसा खिलाड़ी दोबारा से टीम में आना बहुत मुश्किल है। उस लिहाज से धोनी में अभी और क्रिकेट बाकी है। वहीं धोनी के जवाब से भी ये तय है कि वो अगले साल भी आईपीएल में नजर आएंगे।

चेन्नई को 1 रन से हरा मुंबई ने जीता खिताब

रविवार को खेले गए आईपीएल के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 1 रन से मात देकर चौथी बार खिताब पर कब्जा किया। रोहित शर्मा की कप्तानी में चौथी बार मुंबई ने चैंपियन का खिताब जीता। आपको बता दें कि आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर चेन्नई को 2 रन की जरूरत थी, लेकिन मलिंगा की यॉर्कर ने शार्दुल ठाकुर को आउट किया और मुंबई को खिताब जिताया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो