scriptIPL 2019: भारतीयों में सबसे आगे निकले रोहित शर्मा | Most man of the match award among Indians in IPL | Patrika News

IPL 2019: भारतीयों में सबसे आगे निकले रोहित शर्मा

Published: Apr 27, 2019 11:55:28 am

Submitted by:

Manoj Sharma Sports

मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया।
इस सीज़न में मुंबई ने दूसरी बार चेन्नई को हराया।
रोहित शर्मा चुने गए मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी।

Rohit Sharma

चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग ( indian premier league ) में मुबंई इंडियंस ( Mumbai Indians ) टीम के कप्तान रोहित शर्मा ( Rohit Sharma ) ने अपने आईपीएल ( IPL ) करियर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रोहित आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक बार ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

रोहित अब तक कुल 17 बार मैन ऑफ द मैच का अवार्ड हासिल कर चुके हैं। शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी रोहित मैन ऑफ द मैच रहे थे। इस मैच में रोहित ने 48 गेंदों पर 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 67 रन बनाए। यह उनका इस सीज़न में पहला अर्धशतक रहा।

रोहित की पारी की बदौलत ही मुंबई इंडियंस टीम चेन्नई के खिलाफ यह मुकाबला 46 रनों से जीतने में कामयाब रही। मुंबई की यह 11 मैचों में 7वीं जीत है और अब 14 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। टीम की प्लोऑफ में पहुंचने लगभग पूरी-पूरी उम्मीद है।

भारतीय खिलाड़ियों में सबसे अधिक मैन ऑफ द मैच अवार्ड जीतने की रेस में रोहित ने अनुभवी महेंद्र सिंह धोनी और यूसुफ पठान को पछाड़ा है। ये दोनों खिलाड़ी संयुक्त रूप से 16-16 बार मैन ऑफ द मैच रह चुके हैं।

आईपीएल में सर्वाधिक बार ‘मैन ऑफ द मैच’ रहने वाले भारतीय खिलाड़ीः

मैन ऑफ द मैच (संख्या)भारतीय खिलाड़ी

17 बाररोहित शर्मा
16 बारमहेंद्र सिंह धोनी
16 बारयूसुफ पठान
14 बारसुरेश रैना
13 बारगौतम गंभीर
12 बारविराट कोहली
12 बारअजिंक्य रहाणे
11 बारवीरेंदर सहवाग
10 बारअमित मिश्रा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो