scriptसाक्षी से पहले MS Dhoni पर फिदा थीं ये दिलनशीं एक्ट्रेस! अफेयर से हुई बदनामी, अब तक है अफसोस | ms dhoni ex girlfriend raai laxmi sakshi love story team india | Patrika News

साक्षी से पहले MS Dhoni पर फिदा थीं ये दिलनशीं एक्ट्रेस! अफेयर से हुई बदनामी, अब तक है अफसोस

locationनई दिल्लीPublished: May 29, 2022 12:24:37 pm

Submitted by:

Joshi Pankaj

टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर धोनी का नाम साउथ की एक्ट्रेस राय लक्ष्मी के साथ भी जुड़ा था। इस बारे में एक्ट्रेस ने खुद ही बताया था। जानि राय लक्ष्मी और महेंद्र सिंह धोनी की लव स्टोरी के बारे में।

ms dhoni ex girlfriend raai laxmi sakshi love story team india

धोनी की लव स्टोरी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का क्रिकेट करियर शानदार। अपनी कप्तानी में धोनी ने टीम इंडिया को ICC की तीनों ट्राफी दिलाई। खैर अपनी लव लाइफ को लेकर भी धोनी काफी चर्चा में रहे। साक्षी के साथ शादी से पहले धोनी का साउथ इंडियन फिल्मों की एक्ट्रेस राय लक्ष्मी से अफेयर की चर्चा थी।

IPL के पहले सीजन से शुरू हुई थी लव स्टोरी

एक्ट्रेस राय लक्ष्मी के साथ धोनी का नाम भी काफी जुड़ा था। धोनी ने आजतक इस बारे में कुछ नहीं कहा लेकिन राय लक्ष्मी ने जरूर अपनी बात रखी। दोनों की लव स्टोरी भी काफी मशहूर रही थी। आपको बता दें दोनों की मुलाकात 2008 आईपीएल के दौरान हुई थी। इसके बाद ही दोनों के लिंकअप की खबरें सामने आईं थी। हालांकि बाद में ब्रेकअप हो गया था। राय लक्ष्मी 2008 में IPL के पहले सीजन में टीम चेन्नई सुपर किंग्स की ब्रांड एम्बेसडर बनी थीं। इस दौरान ही धोनी से उनकी मुलाकात हुई थी। इन दोनों का रिलेशन ज्यादा लंबा नहीं चला था।

ये भी पढ़ें- ‘बटलर ने 800 रन बनाए हैं, मैं ओपनर होता तो 1600 रन बना चुका होता’- Yuzvendra Chahal का वायरल वीडियो
rai.jpg
साल 2010 में धोनी की शादी हुई थी

धोनी और राय लक्ष्मी अलग क्यों हुए ये किसी को नहीं पता है। कुछ समय पहले ही राय लक्ष्मी ने कहा था कि धोनी के रिश्ता उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी। राय लक्ष्मी यह भी कह चुकी है कि अब उस बात को कई साल बीत चुके हैं और अब लोगों को इस बारे में चर्चा करना बंद कर देना चाहिए। सोशल मीडिया पर राय लक्ष्मी बहुत एक्विट रहती हैं। तमिल फिल्मों में उनका बड़ा नाम हैं और कुछ बॉलीवु़ड की फिल्मों में भी वो नजर आ चुकी हैं। खैर धोनी और राय लक्ष्मी के ब्रेकअप को बहुत लंबा समय हो गया। शायद इस वजह से ही राय लक्ष्मी ने इन बातों को बंद करने के लिए कहा था। साल 2010 में महेंद्र सिंह धोनी ने साक्षी से शादी कर ली थी। धोनी की एक प्यारी बेटी भी है, जिसका नाम जीवा हैं।

ये भी पढ़ें- भारतीय सुपरस्टार्स WWE रिंग में एक-दूसरे के बने ‘जानी दुश्मन’, हार के बाद रिंगसाइड में मचाया कोहराम!
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो