scriptएमएस धोनी के माता-पिता कोरोना पॉजिटिव, रांची के अस्पताल में भर्ती | MS Dhoni parents admitted to hospital after testing positive for Covid | Patrika News

एमएस धोनी के माता-पिता कोरोना पॉजिटिव, रांची के अस्पताल में भर्ती

locationनई दिल्लीPublished: Apr 21, 2021 01:03:36 pm

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने माता-पिता की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें रांची के अस्तपाल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर्स का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है और जल्द ही स्वस्थ्य हो जाएंगे….
 

ms_dhoni.jpg

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) फिलहाल आईपीएल 2021 (IPL 2021) में बिजी हैं। उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) पहले तीन मैचों से दो जीतकर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। हालांकि सीएसके अपना पहला ही मैच हार गई थी। जिसके बाद धोनी और उनकी टीम को काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ी थी। अब टीम लगातार दो मैच जीतकर लय में नजर आ रही है तो अब धोनी पर एक नई मुसीबत आन पड़ी है।

यह भी देखें :IPL 2021 Purple cap: पर्पल कैप की रेस में अब तक हर्षल पटेल हैं सबसे आगे, जानिए टॉप 5 में कौन-कौन शामिल

धोनी के पैरेंटस हुए कोरोना से संक्रमित
देशभर में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर से कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इस बीच खबर आ रही है कि एमएस धोनी के माता-पिता कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उन्हें रांची के पल्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। वहीं, धोनी इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं।

हालत स्थिर
खबर है कि बुधवार को धोनी के पिता पान सिंह धोनी और माता देवकी देवी दोनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धोनी के माता-पिता का इलाज कर रहे डॉक्टर का कहना है कि दोनों की स्थिति सामान्य है और उनका ऑक्सीजन लेवल भी ठीक है। हॉस्पिटल प्रबंधन के अनुसार दोनों का संक्रमण फेफड़ों तक नहीं पहुंचा है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले कुछ दिनों में दोनों स्वस्थ हो जाएंगे और संक्रमण मुक्त हो जाएंगे।

झारखंड में बेकाबू है कोरोना का संक्रमण
आपको बता दें कि झारखंड में कोरोना वायरस के कारण फैला संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। अनियंत्रित हालात पर नियंत्रण पाने के लिए झारखंड सरकार ने प्रदेश में लॉकडाउन लगाने का ऐलान कर चुकी है। राज्य में २२ से २९ अप्रैल तक एक हफ्ते तक लॉकडाउन प्रभावी रहेगा। झारखंड में कई रियायतों के साथ लॉकडाडन लगाया जा रहा है। आवश्यक सेवाओं को छोडक़र सबकुछ बंद रहेगा। धार्मिक स्थल खुले रहेंगे, लेकिन भीड़ नहीं होगी। खनन से जुड़े कार्य भी होते रहेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो