आपको ये भी बता दें कि बैंगलोर के खिलाफ चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भी महेंद्र सिंह धोनी ही है। धोनी के अलावा सिर्फ विराट कोहली ने ये कारनामा किया है। विराट ने भी एक ही टीम के लिए 200 से ऊपर मुकाबले खेले हैं। कोहली ने साल 2008 में बैंगलोर के लिए डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक विराट कोहली बैंगलोर के साथ बने हुए है। कोहली ने कभी किसी अन्य फ्रेंचाइजी के लिए नहीं खेला। चेन्नई के लिए कई खिलाड़ियों ने लंबे समय तक खेला। धोनी के बाद सुरेश रैना है जिन्होंने 176 मुकाबले चेन्नई के लिए खेले। इसका मतलब साफ है कि धोनी के आस-पास भी कोई नहीं है।
A special one for @msdhoni as he is all set to don the yellow jersey for the 200th time.#TATAIPL #RCBvCSK pic.twitter.com/9Zmt77fm4w
— IndianPremierLeague (@IPL) May 4, 2022
धोनी के कप्तान बनते ही टीम को मिली जीत
गौरतलब है कि IPL 2022 के शुरू होने से पहले धोनी ने कप्तानी छोड़ दी थी। चेन्नई की कप्तानी रवींद्रे जडेजा को सौंपी गई। जडेजा की अगुवाई में चेन्नई की टीम अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई। खुद जडेजा भी कप्तानी के दबाव को नहीं झेल पाए। जडेजा ने बीच आईपीएल में ही कप्तानी छोड़ दी और धोनी को सौंप दी। IPL 2022 के 46वें मुकाबले में धोनी ने एक बार फिर चेन्नई की कप्तानी संभाली। इस मुकाबले में चेन्नई की टीम ने हैदराबाद के खिलाफ जबरदस्त जीत हासिल की। चेन्नई की टीम के पास अभी भी प्लेऑफ में पहुंचने का मौका है। अगर वो अपने सभी मुकाबले जीत लेगी तो फिर प्लेऑफ में पहुंच सकती है।