कुछ दिन पहले हॉस्पिटल में हुए थे भर्ती
दरअसल IPL 2022 अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। पृथ्वी शॉ कुछ दिन पहले बीमार होने के बाद हॉस्पिटल में एडमिट हो गए थे। उनके बाहर होने से दिल्ली को काफी नुकसान हो रहा है। हाल ही में पृथ्वी शॉ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था कि तेज बुखार के चलते वह अस्पताल में भर्ती है। बीती रात दिल्ली और राजस्थान के बीच मैच हुआ था। दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा था कि, हमें शॉ की बहुत कमी खल रही है। हम चीजों पर नियंत्रण नहीं रख सकते क्योंकि उसे टाइफाइड या फिर ऐसा ही कुछ हुआ है जो डॉक्टर ने मुझे बताया। उम्मीद करते हैं वो वापस आएगा, मगर यह नहीं पता कि कब।
ये भी पढ़ें- IPL 2022 में लगा ग्लैमर का जबरदस्त तड़का, इस 'पंजाबी' एंकर ने फैंस को किया मदहोश
दिल्ली कैपिटल्स अभी भी प्लेऑप में पहुंच सकती है
दिल्ली ने राजस्थान को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जीवित रखी है। अंकतालिका में दिल्ली की टीम 5वें नंबर पर मौजूद है। आने वाले सभी मुकाबले दिल्ली को जीतने होंगे। शॉ के ना होने से अभी तक ओपनिंग साझेदारी दिल्ली की अच्छी नहीं रही है। डेविड वॉर्नर को साथ नहीं मिल पा रहा है। शॉ के बाहर होने से अब तो और भी दिक्कतें बढ़ जाएंगी। देखना होगा कि दिल्ली की टीम इस बड़े झटके को कैसे सहती है।
ये भी पढ़ें- धोनी का हाल एक दिन रावण जैसा होगा, कोई भीख भी नहीं देगा, दिग्गज ने दिया था विवादित बयान
As I said we have been very unlucky this season💔.
— Delhi Capitals Fan (@pantiyerfc) May 8, 2022
Anyways get well soon @PrithviShaw 💪.#CSKvsDC pic.twitter.com/SaOVfq1SOC