रोहित शर्मा ने किया बड़ा कारनामा
रोहित शर्मा ने इस आंकड़े तक पहुंचने में 362 पारिया खेली। पंजाब किंग्स के खिलाफ रबाडा की गेंद पर ***** जड़ने के बाद रोहित ने ये कारनामा किया। हालांकि इसकी अगली गेंद पर वो आउट हो गए थे। रोहित शर्मा से पहले विराट कोहली ने 10 हजार रन पिछले साल पूरे किए थे। वैसे टी-20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। 14 हजार से ऊपर वो रन बना चुके हैं। उनके बाद शोएब मलिक और कीरोन पोलार्ड का नंबर आता है। बात सिर्फ IPL की करें तो फिर रोहित तीसरे नंबर पर आते हैं। उनके पहले विराट कोहली और धवन का नंबर आता है।
Rohit Sharma completes 10000 runs T20I cricket with this wonderful six pic.twitter.com/CZTS5NFBdl
— Hitman Pull Shot (@shot_hitman) April 13, 2022
IPL 2022 में मुंबई इंडियंस का खराब खेल
इस सीजन अभी तक मुंबई की जीत का खाता नहीं खुला है। पांच मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। सूर्यकुमार यादव के अलावा कोई भी बल्लेबाज अभी तक बड़ी पारी नहीं खेल पाया। रोहित शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी भी धमाल मचा नहीं पाई है। पंजाब किंग्स के खिलाफ भी 12 रनों से मुंबई को हार का सामना करना पड़ा।