script

IPL 2021 CSK vs MI Live Cricket Score: चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रनों से हराया

locationनई दिल्लीPublished: Sep 19, 2021 11:32:19 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

IPL 2021 Live Score, CSK vs MI Live Cricket Score Online: चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से गायकवाड ने बेहतरीन पारी खेली और 88 रन बनाए। वहीं चेन्नई की गेंदबाजी भी अच्छी रही। इसकी बदौलत चेन्नई ने यूएई में जीत के साथ दूसरे चरण का आगाज किया।

csk.png
पारी का 20वां और अंतिम ओवर ब्रावो ने डाला। ओवर की पहली बॉल पर सौरभ ने 1 रन लिया। दूसरी बॉल पर ब्रावो ने मिल्न को आउट कर दिया। गौतम ने उनका कैच पकड़ा। सौरभ ने 1 रन लिया। तीसरी बॉल पर सौरभ ने 1 रन लिया। वहीं चौथी बॉल पर चाहर आते ही पेवैलियन लौट गए। रैना ने उनका कैच लपका। इसके बाद बुमराह बैटिंग करने आए। पांचवी बॉल पर बुमराह कोई रन नहीं ले पाए। लास्ट बॉल पर 1 रन मिला। 20 ओवर में मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। इस तरह से चेन्नई ने मुंबई को 20 रनों से हरा दिया।
पारी का 19वां ओवर शार्दुल ने डाला। ओवर की पहली बॉल पर सौरभ ने चौका लगाया। दूसरी बॉल पर सौरभ ने 1 रन लिया। तीसरी बॉल पर मिल्न ने 2 रन लिए। चौथी बॉल पर मिल्न ने सिक्स जड़ा। पांचवी बॉल पर कोई रन नहीं मिला। 19 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 133 रन।
पारी का 18वां ओवर दीपक चाहर ने डाला। ओवर की पहली बॉल पर लेग बाई का एक रन मिला। दूसरी बॉल पर सौरभ ने चौका मारा। तीसरी बॉल पर सौरभ ने 2 रन लिए। चौथी बॉल पर 1 रन मिला। पांचवी बॉल पर भी 1 रन मिला। लास्ट बॉल पर सौरभ ने 1 रन लिया। 18 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 118 रन।
पारी का 17वां ओवर हेजलवुड ने डाला। ओवर की पहली और तीसरी बॉल पर सिंगल—सिंगल रन मिले। चौथी बॉल पर भी 1 रन लिया। पांचवी बॉल पर कोई रन नहीं मिला। लास्ट बॉल पर भी सिंगल मिला। 17 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 108 रन।
पारी का 16वां ओवर ब्रावो ने डाला। ओवर की पहली बॉल पर मिल्न ने 1 रन लिया। दूसरी बॉल पर सौरभ ने 2 रन लिए। तीसरी बॉल पर 1 रन मिला। चौथी बॉल पर भी 1 रन मिला। 5वीं बॉल पर भी 1 रन ही मिला। लास्ट बॉल पर कोई रन नहीं मिला। 16 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 104 रन।
पारी का 15वां ओवर मोईन अली ने डाला। ओवर की पहली बॉल पर सौरभ ने 1 रन लिया। दूसरी बॉल पर क्रुणाल ने 2 रन लिए। तीसरी बॉल पर कोई रन नहीं मिला। ओवर की चौथी बॉल पर क्रुणाल रन आउट हो गए। इसके बाद मिल्न बैटिंग करने आए। 15 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 97 रन।
पारी का 14वां ओवर हेजलवुड ने डाला। ओवर की पहली ही बॉल पर हेजलवुड ने पोलार्ड को LBW आउट कर दिया। इसके बाद क्रुणाल पांड्या बैटिंग करने आए। दूसरी बॉल पर क्रुणाल ने 1 रन लेकर अपना खाता खोला। इस ओवर में हेजलवुड ने कुल 4 रन दिए। 14 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 91 रन।
पारी का 13वां ओवर शार्दुल ने डाला। ओवर की पहली तीन गेंदों पर सिंगल—सिेगल रन लिए। चौथी बॉल पर कोई रन नहीं मिला। पांचवी बॉल पर सौरभ ने 1 रन लिया। ओवर की लास्ट बॉल पर पोलार्ड ने भी 1 रन लिया। 13 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 87 रन।
पारी का 12वां ओवर ब्रावो ने डाला। पहली बॉल पर कोई रन नहीं मिला। दूसरी बॉल पर सौरभ ने चौका मारा। तीसरी बॉल पर सौरभ ने 1 रन लिया। चौथी और पांचवी बॉल पर कोई रन नहीं मिला। ओवर की लास्ट बॉल पर 1 रन मिला। 12 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 82 रन।
पारी का 11वां ओवर जडेजा ने डाला। ओवर की पहली बॉल पर सौरभ ने चौका जड़ा। दूसरी बॉल पर उन्होंने 1 रन लिया। तीसरी बॉल पर पोलार्ड ने भी 1 रन लिया। चौथी बॉल पर उन्होंने सिक्स जड़ा। ओवर की लास्ट बॉल पर कोई रन नहीं मिला। 11 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 75 रन।
पारी का 10वां ओवर ब्रावां ने डाला। ओवर की पहली बॉल पर ईशान किशन ने चौका मारा। हालांकि दूसरी ही बॉल पर ईशान किशन कैच आउट हो गए। ईशान ने 10 गेंदों में 11 रन की पारी खेली। इसके बाद पोलार्ड बैटिंग करने आए। ओवर की लास्ट बॉल पर पोलार्ड ने चौका जड़ा। 10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 62 रन।
पारी का 9वां ओवर मोईन अली डाला। इस ओवर ने मुंबई के बल्लेबाजों ने सिंगल—सिंगल रन ही लिए। इस ओवर में कुल 6 रन मिलं। 9 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 54 रन।
पारी का 8वां ओवर शार्दुल ने डाला। शार्दुल ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए इस ओवर में सिर्फ 3 रन दिए। 8 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 48 रन।
पारी का 7वां ओवर मोईन अली ने डाला। इस ओवर में मोईन अली ने सिर्फ रन दिए। 7 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 45 रन।

अनमोलप्रीत के बाद ईशान किशन बैटिंग के लिए आए। वहीं पारी का छठा ओवर शार्दुल ठाकुर ने ने डाला। ओवर की चौथी बॉल पर मुंबई का एक और विकेट गिर गया। सूर्यकुमार कैच आउट हो गए। डुप्लेसिस ने उनका कैच पकड़ा। इसके बाद सौरभ तिवारी बैटिंग करने आए। लास्ट बॉल पर सौरभ ने चौका लगाकर खाता खोला। 6 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 41 रन।
पारी का पांचवां ओवर चाहर ने डाला। ओवर की दूसरी बॉल पर सूर्यकुमार ने 1 रन लिया। लास्ट बॉल पर चाहर ने अनमोलप्रीत सिंह को बोल्ड कर दिया। चाहर ने इस ओवर में मात्र 1 रन देकर एक विकेट लिया। 5 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 35 रन।
पारी का चौथा ओवर हेजलवुड ने डाला। ओवर की तीसरी बॉल पर अनमोलप्रीत ने चौका जड़ा। पांचवी बॉल पर उन्होंने सिक्स लगाया। लास्ट बॉल पर अनमोलप्रीत ने चौका जड़ा। 4 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 34 रन।
पारी का तीसरा ओवर चाहर ने डाला। ओवर की पहली ही बॉल पर डिकॉक ने चौका जड़ा। लेकिन दूसरी ही बॉल पर डिकॉक LBW आउट हो गए। इसके बाद सूर्यकुमार बैटिंग करने आए। तीसरी बॉल पर उन्होंने 1 रन लेकर अपना खाता खोला। 3 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 20 रन।
पारी का दूसरा ओवर जोश हेजलवुड ने डाला। ओवर की दूसरी बॉल पर अनमोलप्रीत सिंह ने 1 रन लिया। वहीं तीसरी बॉल पर डिकॉक ने चौका मारा। चौथी बॉल पर उन्होंने 2 रन लिए। पांचवीं बॉल पर डिकॉक ने चौका लगाया। लास्ट बॉल पर 1 रन मिला। मुंबई का स्कोर 2 ओवर के बाद 14 रन।
वहीं मुंबई की तरफ से ओपनिंग करने के लिए क्विंटन डिकॉक और अनमोलप्रीत सिंह मैदान पर आए। चेन्नई की तरफ से पारी का पहला ओवर दीपक चाहर ने डाला। ओवर की चौथी बॉल पर डिकॉक ने 2 रन लेकर खुद का और टीम का खाता खोला। पहले ओवर में मुंबई को सिर्फ 2 ही रन मिले। मुंबई का स्कोर 1 ओवर के बाद 2 रन।
0000000000000000000000000000000000000000

पारी का 20वां और अंतिम ओवर बुमराह ने डाला। ओवर की दूसरी बॉल पर ब्रावो आउट हो गए। क्रुणाल ने उनका कैच पकड़ा। ब्रावो ने 8 गेंदों में 23 रन की पारी खेली। तीसरी बॉल पर गायकवाड ने चौका मारा। पांचवीं बॉल पर शार्दुल ठाकुर ने 1 रन लेकर अपना खाता खोला। लास्ट बॉल पर गायकवाड ने सिक्स मारा। 20 ओवर में चेन्नई ने 6 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए।
पारी का 19वां ओवर बोल्ट ने डाला। ओवर की पहली बॉल पर गायकवाड ने चौका मारा। वहीं तीसरी और चौथी बॉल पर ब्रावो ने लगातार 2 सिक्स मारे। लास्ट बॉल पर गायकवाड ने सिक्स मारा। इस ओवर में चेन्नई को 24 रन मिले। 19 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 141 रन।
जडेजा के बाद ब्रावो बैटिंग करने आए। पारी का 18वां ओवर मिल्न ने डाला। ओवर की लास्ट बॉल पर ब्रावो ने सिक्स मारा। इस ओवर में चेन्नई को कुल 10 रन मिले। 18 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 117 रन।
पारी का 17वां ओवर चाहर ने डाला। ओवर की पहली बॉल पर ही गायकवाड ने सिक्स मारा। दूसरी बॉल पर जडेजा ने भी 1 रन लिया। ओवर की चौथी बॉल पर जडेजा कैच आउट हो गए। पोलार्ड ने उनका कैच पकड़ा। 17 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 107 रन।
पारी का 16वां ओवर पोलार्ड ने डाला। ओवर की पहली बॉल पर गायकवाड ने 1 रन लिया। दूसरी बॉल पर जडेजा ने भी 1 रन लिया। तीसरी बॉल पर गायकवाड ने चौका मारा। चौथीब बॉल पर कोई रन नहीं मिला। पांचवीं बॉल पर गायकवाड ने फिर से चौका मारा। लास्ट बॉल पर भी 1 रन मिला। गायकवाड ने अर्धशतक बना लिया है। उन्होंने 44 बॉल पर 56 बनाए हैं। 16 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 98 रन।
पारी का 15वां ओवर चाहर ने डाला। ओवर की दूसरी बॉल पर जडेजा ने 2 रन लिए। चौथी बॉल पर भी 2 रन मिले। पांचवीं बॉल पर 1 रन मिला। लास्ट बॉल पर भी 1 रन मिला। 15 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 87 रन।
पारी का 14वां ओवर बुमराह ने डाला। ओवर की पहली बॉल पर गायकवाड ने 1 रन लिया। दूसरी बॉल पर कोई रन नहीं मिला। तीसरी बॉल पर जडेजा ने 2 रन लिए। चौथी बॉल पर भी 2 रन मिले। पांचवीं बॉल पर कोई रन नहीं मिला। लास्ट बॉल पर 1 रन मिला। 14 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 81 रन।
पारी का 13वां ओवर चाहर ने डाला। ओवर की चौथी बॉल पर गायकवाड ने चौका मारा। इस ओवर में चेन्नई को आठ रन मिले। 13 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 74 रन।
पारी का 12वां ओवर क्रुणाल पांड्या ने डाला। ओवर की पहली बॉल पर जडेजा ने 1 रन लिया। दूसरी बॉल पर गायकवाड ने सिक्स मारा। तीसरी बॉल पर 1 रन मिला। चौथी बॉल पर जडेजा ने चौका मारा। लास्ट बॉल पर गायकवाड ने चौका मारा। 12 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 66 रन।
पारी का 11वां ओवर चाहर ने डाला। इस ओवर में चेन्नई को 4 रन मिले। 11 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 48 रन।

पारी का 10वां ओवर क्रुणाल पांड्या ने डाला। पहली बॉल पर जडेजा ने 1 रन लिया। दूसरी बॉल पर गायकवाड ने 2 रन लिए। तीसरी बॉल पर 1 रन मिला। चौथी बॉल पर 4 रन मिले। 10 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 44 रन।
पारी का 9वां ओवर राहुल चाहर ने डाला। इस ओवर में चेन्नई को सिर्फ 4 रन मिले। बल्लेबाज बड़ा शॉट नहीं लगा पाए। 9 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 35 रन
पारी का आठवां ओवर पोलार्ड ने डाला। ओवर की पहली बॉल पर गायकवाड ने 1 रन लिा। दूसरी बॉल वाइड डाली। 8 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 31 रन है।
धोनी के बाद जडेजा बैटिंग करने आए। वहीं बुमराह ने पारी का 7वां ओवर डाला। जडेजा ने तीसरी बॉल पर 2 रन लेकर अपना खाता खोला। 7 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 27 रन है।
पारी का छठा ओवर मिल्न ने डाला। ओवर की दूसरी बॉल पर धोनी ने 1 रन लिया। तीसरी बॉल पर गायकवाड ने चौका मारा। 5वीं बॉल पर गायकवाड ने 1 रन लिया। ओवर की लास्ट बॉल पर धोनी आउट हो गए। 6 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 24 रन है।
पारी का पांचवां ओवर बोल्ट ने डाला। पहली बॉल पर धोनी ने 1 रन लेकर खाता खोला। दूसरी बॉल पर गायकवाड ने भी 1 रन लिया। तीसरी बॉल पर धोनी ने फिर 1 रन लिया। चौथी बॉल पर कोई रन नहीं मिला। पांचवी बॉल पर गायकवाड ने चौका मारा। लास्ट बॉल पर कोई रन नहीं मिला। 5 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 18 रन है।
रैना के बाद धोनी बैटिंग करने आए। चौथा ओवर मिल्न ने डाला। ओवर की तीसरी बॉल पर गायकवाड ने चौका मारा। 4 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 11 रन है।
पारी का तीसरा ओवर बोल्ट ने डाला। वहीं रायडू के बाद सुरेश रैना बैटिंग करने आए। ओवर की चौथी बॉल पर रैना ने चौका मारा लेकिन आखिरी बॉल पर वह कैच आउट हो गए। चाहर ने उनका कैच पकड़ा। तीन ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 7 रन है।
पारी का दूसरा ओवर ऐडम मिल्न ने डाला। ओवर की पहली गेंद पर गायकवाड ने 1 रन लिया। वहीं ओवर की तीसरी बॉल पर चेन्नई को एक और झटका लगा। मोईन अली भी कैच आउट हो गए। सौरभ तिवारी ने उनका कैच पकड़ा। इसके बाद अंबाती रायडू बैटिंग करने आए। ओवर की लास्ट बॉल रायडू डक करना चाहते थे, लेकिन समय से गेंद की लाइन से नहीं हट सके और गेंद गई शरीर पर लग गई और रायडू रिटायर्ड हर्ट हो गए।
बोल्ट ने पहला ओवर अच्छा डाला। ओवर की 5वीं बॉल पर ही उन्होंने डुप्लेसिस को आउट कर दिया। ऐडम मिल्न ने डुप्लेसिस का कैच पकड़ा।इसके बाद मोईन अली बैटिंग करने आए। पहले ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 1 रन है।
मुंबई इंडियंस की तरफ से ट्रेंट बोल्ट पहला ओवर डालने आए। वहीं चेन्नई की तरफ से फाफ डुप्लेसिस और ऋतुराज बैटिंग कर रहे हैं।

IPL 2021 CSK vs MI: आज के मैच में रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या भी नहीं खेल रहे हैं। रोहित शर्मा फिट नहीं बताए जा रहे। ऐसे में उनकी अनुपस्थिति में पोलार्ड टीम की कमान संभाल रहे हैं। पोलार्ड ने कहा कि रोहित के लिए कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। वह जल्द ही मैदान पर लौटेंगे।
चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। धोनी ने कहा कि यह पिच बल्लेबाजी के लिए बढ़िया है। सैम करन आज के मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं।
IPL 2021 के दूसरे चरण की शुरुआत मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले से हुई। सीएसके की टीम सात मैचों में पांच में जीत हासिल कर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। वहीं मुंबई की टीम सात मैचों में चार जीत के साथ आठ अंक लेकर चौथे नंबर पर है।
यह भी पढ़ें— IPL 2021: रोहित शर्मा सहित ये 5 खिलाड़ी IPL में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने में सबसे आगे

इस प्रकार है दोनों टीमों की प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, अनमोलप्रीत सिंह, कायरन पोलार्ड(कप्तान), क्रुणाल पंड्या, सौरभ तिवारी, ऐडम मिल्न, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, फ़ाफ़ डुप्लेसी, मोईन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, रवींद्र जाडेजा, ड्वेन ब्रावो, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जॉश हेज़लवुड

ट्रेंडिंग वीडियो