scriptIPL 2021, MI vs RR Live Cricket Score: मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया, डी कॉक 70 रन पर नाबाद लौटे | URL ipl 2021 MI vs RR live cricket full scorecard 24th match | Patrika News

IPL 2021, MI vs RR Live Cricket Score: मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया, डी कॉक 70 रन पर नाबाद लौटे

locationनई दिल्लीPublished: Apr 29, 2021 07:12:28 pm

IPL 2021 Live Score, MI vs RR Live Cricket Score Online: IPL 2021 का 24वां मुकाबला आज फिरोज शाह कोटला मैदान पर राजस्थान रॉयल्स और मुुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है।

rr_vs_mi.jpg

 

19वां ओवर की पहली तीन गेंदों में 9 रन बनाकर मुंबई इंडियंस ने आज का मैच 9 गेंद शेष रहते 7 विकेट से मैच जीत लिया है। इसी के साथ मुंबई इंडियंस के प्वाइंट्स टेबल में 6 अंक हो गए हैं। मुंबई की यह लगातार दूसरी जीत रही। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से चेतन साकरिया ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 18 रन दिए।

18वां ओवर-क्रिस मॉरिस ओवर लेकर आए। पोलार्ड ने पहली ही गेंद पर लगाया सिक्स और अगली ही गेंद पर लगाया चौका। इस ओवर में बने 16 रन। 18 ओवर की समाप्ति पर 3 विकेट के नुकसान पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 163 रन।

17वां ओवर-मुस्तफिजुर ओवर लेकर आए। पहली ही बॉल पर पांड्या ने सिक्स लगाया। अगली की गेंद पांड्या 39 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए। बल्लेबाजी करने आए कीरोन पोलार्ड। इस ओवर में 7 बने ओर एक विकेट गिरा। 17 ओवर की समाप्ति पर 3 विकेट के नुकसान पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 147 रन।

16वां ओवर-क्रिस मॉरिस ओवर लेकर आए। कु्रणाल पांडया ओर डी कॉक के बीच 50 रनों की साझेदारी। इस ओवर में बने 9 रन। 16 ओवर की समाप्ति पर 2 विकेट के नुकसान पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 140 रन।

15वां ओवर-राहुल तेवतिया ओवर लेकर आए। पहली ही गेंद पर क्रुणाल ने लगाया सिक्स। इस ओवर में बने 12 रन। 15 ओवर की समाप्ति पर 2 विकेट के नुकसान पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 131 रन।

14वां ओवर-चेतन साकरिया ओवर लेकर आए। क्विंटन डी कॉक का कैच छूटा। इस ओवर में बने 8 रन। 14 ओवर की समाप्ति पर 2 विकेट के नुकसान पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 119 रन।

13वां ओवर-राहुल तेवतिया ओवर लेकर आए। इस ओवर में बने 5 रन। 13 ओवर की समाप्ति पर 2 विकेट के नुकसान पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 111 रन।

12वां ओवर-जयदेव उनादकट ओवर लेकर आए। क्विंटन डी कॉक ने एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। क्रुणाल पांड्या ने लास्ट बॉल पर लगाया चौका। इस ओवर में बने 9 रन। 12 ओवर की समाप्ति पर 2 विकेट के नुकसान पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 106 रन।

11वां ओवर-शिवम दुबे ओवर लेकर आए। इस ओवर में बने 10 रन। 11 ओवर की समाप्ति पर 2 विकेट के नुकसान पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 97 रन।

10वां ओवर-क्रिस मॉरिस ओवर लेकर आए।16 के निजी स्कोर पर सूर्यकुमार यादव आउट। मॉरिस ने लिया अपना दूसरा विकेट। बल्लेबाजी करने आए क्रुणाल पांड्या। इस ओवर में बने 4 रन। 10 ओवर की समाप्ति पर 2 विकेट के नुकसान पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 87 रन।

9वां ओवर-जयदेव उनादकट ओवर लेकर आए। इस ओवर में बने 12 रन। 9 ओवर की समाप्ति पर एक विकेट के नुकसान पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 83 रन।

8वां ओवर-मुस्तफिजुर ओवर लेकर आए। इस ओवर में बने 8 रन। 8 ओवर की समाप्ति पर एक विकेट के नुकसान पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 71 रन।

7वां ओवर- सूर्य कुमार यादव ओवर लेकर आए। चेतन साकरिया ओवर लेकर आए। तीसरी और चौथी बॉल पर सूर्यकुमार यादव ने लगातार लगाए दो चौके। इस ओवर में बने 14 रन। 7 ओवर की समाप्ति पर एक विकेट के नुकसान पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 63 रन।

छठा ओवर- क्रिस मॉरिस ओवर लेकर आए। डी कॉक ने पहली गेंद पर सिक्स और दूसरी बॉल पर चौका लगाया। मॉरिस ने रोहित शर्मा को 14 रन की निजी स्कोर पर कैच आउट कराया। ओवर में बने 13 रन और एक विकेट गिरा। 6 ओवर की समाप्ति पर एक विकेट के नुकसान पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 49 रन।

5वां ओवर- जयदेव उनादकट ओवर लेकर आए। रोहित ने लगाया 74 मीटर का छक्का। इस ओवर में बने 9 रन। 5 ओवर की समाप्ति पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 36 रन।

चौथा ओवर-मुस्तफिजुर ओवर लेकर आए। इस ओवर में बने 17 रन। डी कॉक ने लगाया एक चौका और एक सिक्स। 4 ओवर की समाप्ति पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 27 रन।

तीसरा ओवर-चेतन साकरिया ओवर लेकर आए। क्विंटन डी कॉक ने लगाया पारी का पहला चौका। इस ओवर में बने 7 रन। 3 ओवर की समाप्ति पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 14 रन।

दूसरा ओवर-जयदेव उनादकट ओवर लेकर आए। इस ओवर में बने 7 रन। 2 ओवर की समाप्ति पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 7 रन।

पहला ओवर-रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक बल्लेबाजी करने आए। चेतन साकरिया ओवर लेकर आए। इस ओवर में बने केवल 4 रन। एक ओवर की समाप्ति पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 4 रन।

राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 171 का स्कोर खड़ा किया। ऐसे में मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 172 रन चाहिए। मुंबई के राहुल चाहर ने 4 ओवर में 33 रन खर्च कर 2 विकेट चटकाए। बुमराह ने 4 ओवर में 15 रन देकर एक विकेट चटकाया। पावर प्ले में राजस्थान रॉयल्स ने एक भी विकेट नहीं गंवाया था।

19वां ओवर-जसप्रीत बुमराह ओवर लेकर आए। बुमराह ने शिवम दुबे को 35 रनों के निजी स्कोर पर आउट किया। बल्लेबाजी करने आए रियान पराग। इस ओवर में बने 4 रन और एक विकेट गिरा। 19 ओवर की समाप्ति पर 4 विकेट के नुकसान पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 159 रन।

18वां ओवर-टे्रेंट बोल्ट ओवर लेकर आए। संजू सैमसन 42 रनों के निजी स्कोर पर आउट। डेविड मिल्लर बल्लेबाजी करने आए। शिवम दुबे ने लास्ट बॉल पर लगाया शानदार सिक्स। इस ओवर में बने 10 रन। 18 ओवर की समाप्ति पर 3 विकेट के नुकसान पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 155 रन।

17वां ओवर-बुमराह ओवर लेकर आए। ओवर में बने सिर्फ 5 रन। 17 ओवर की समाप्ति पर 2 विकेट के नुकसान पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 145 रन।

16वां ओवर-ट्रेंट बोल्ट ओवर लेकर आए। दूसरी और तीसरी बॉल पर सैमसन ने लगाए शानदार चौके। इस ओवर में बने 14 रन। 16 ओवर की समाप्ति पर 2 विकेट के नुकसान पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 140 रन।

15वां ओवर- जयंत यादव ओवर लेकर आए। दूसरी बॉल पर दुबे ने लगाया शानदार सिक्स। इस ओवर में बने 13 रन। 15 ओवर की समाप्ति पर 2 विकेट के नुकसान पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 126 रन।

14वां ओवर- राहुल चाहर ओवर लेकर आए। इस ओवर में बने सिर्फ 4 रन । चहर ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 33 रन देकर 2 विकेट चटकाए। 14 ओवर की समाप्ति पर 2 विकेट के नुकसान पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 113 रन।

13वां ओवर- नाथल कूल्टर नाइल ओवर लेकर आए। ट्रेंट बोल्ट ने शिवम दुबे का कैच टपकाया। तीसरी गेंद पर दुबे ने लगाया चौका। इस ओवर में बने 9 रन। 13 ओवर की समाप्ति पर 2 विकेट के नुकसान पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 109 रन।

12वां ओवर-राहुल चाहर ओवर लेकर आए। दूसरी बॉल पर शिवम दुबे ने लगाया चौका। इस ओवर में राजस्थान के 100 रन भी पूरे हुए। इस ओवर में बने 8 रन। 12 ओवर की समाप्ति पर 2 विकेट के नुकसान पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 100 रन।

11वां ओवर-नाथल कूल्टर नाइल अपना दूसरा ओवर लेकर आए। यशस्वी के आउट होने पर शिवम दुबे बल्लेबाजी करने आए। इस ओवर में बना एक रन। 11 ओवर की समाप्ति पर 2 विकेट के नुकसान पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 92 रन।

10वां ओवर-राहुल चाहर ओवर लेकर आए। तीसरी बॉल पर सशस्वी जायसवाल ने लगाया शानदार सिक्स। अगली गेंद पर 32 रन के निजी स्कोर पर यशस्वी जायसवाल आउट। इस ओवर में एक विकेट गिरा और 8 रन बने। 10 ओवर की समाप्ति पर 2 विकेट के नुकसान पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 91 रन।

9वां ओवर-क्रुणाल पांड्या ओवर लेकर आए। पहली और चौथी गेंद पर लगाए शानदार चौके। इस ओवर में बने 12 बन। 9 ओवर की समाप्ति पर एक विकेट के नुकसान पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 83 रन।

8वां ओवर- लेग स्पिनर राहुल चाहर ओवर लेकर आए। तीसरी बॉल पर बटलर ने लगाया शानदार सिक्स। बटलर की जगह बल्लेबाजी करने आए संजू सैमसन और चौके के साथ खाता खोला। इस ओवर में 13 रन बने और बटलर की विके गिरी। 8 ओवर की समाप्ति पर एक विकेट के नुकसान पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 71 रन।

7वां ओवर-ऑफ स्पिनर जयंत यादव ओवर लेकर आए। दूसरी बॉल पर बटलर ने लगाया शानदार सिक्स। बटलर और यशस्वी के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी हुई। इस ओवर में बने 11 रन। 7 ओवर की समाप्ति पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 58 रन।

छठा ओवर-नाथल कूल्टर नाइल ओवर लेकर आए। तीसरी बॉल पर यशस्वी जायसवाल ने लगाया कवर के उपर से शानदार चौका। अगली ही गेंद पर लगाया बड़ा सिक्स। पावर प्ले के 6 ओवर में बिना कोई विकेट खोए राजस्थान रॉयल्स ने बनाए 47 रन। 6 ओवर की समाप्ति पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 47 रन।

5वां ओवर-ऑफ स्पिनर जयंत यादव ओवर लेकर आए। पहली ही गेंद पर बाल-बाल बचे बटलर। चौथी गेंद पर बटलर ने लगाया चौका। पांचवीं बॉल पर बटलर ने लगाया 89 मीटर का शानदार सिक्स। इस ओवर में बने 13 रन। 5 ओवर की समाप्ति पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 33 रन।

चौथा ओवर-बुमराह ओवर लेकर आए। बुमराह के सामने रन लेने के लिए जूझ रहे हैं राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी। इस ओवर में बना सिर्फ एक रन। 4 ओवर की समाप्ति पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 20 रन।

तीसरा ओवर-ट्रेंट बोल्ट ओवर लेकर आए। तीसरी बॉल पर यशस्वी ने लगाया चौका। इस ओवर में बने कुल 8 रन। 3 ओवर की समाप्ति पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 19 रन।

दूसरा ओवर-जसप्रीत बुमराह ओवर लेकर आए। तीसरे बॉल पर बटलर ने लगाया चौका। इस ओवर बने 6 रन। 2 ओवर की समाप्ति पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 11 रन।

पहला ओवर-ट्रेंट बोल्ट ओवर लेकर आए। जोस बलटर और यशसवी जायसवाल ओपनिंग करने आए। पहले ओवर में बने 5 रन । एक ओवर की समाप्ति पर राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 5 रन।

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं राजस्थान रॉयल्स पहले बल्लेबाजी करेगी और टॉस हारने के बाद कप्तान संजू सैमसन ने कहा कि इस मैच में हम पहले गेंदबाजी करने के इच्छुक थे।

नई दिल्ली। आईपीएल 2021 का 24वां मुकाबला गुरुवार को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस को पिछले मैच में पंंजाब किंग्स के हाथों 9 विकेट से 14 गेंद शेष रहते हार का सामना करना पड़ा था। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से करारी मात दी थी। दोनों ही टीमों की प्वाइंट्स टेबल में स्थिति कुछ ज्यादा अच्छी नहीं है। कोलकाता 6 में से 2 मैच जीतकर 4 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। वहीं राजस्थान रॉयल्स 5 में से 2 मैच जीतकर 4 अंकों के साथ 7वें स्थान पर है।

यह भी देखें :IPL 2021 Points Table: RR को 10 विकेट से हराकर नंबर-1 पर पहुंची कोहली की टीम RCB

इन खिलाडिय़ों पर रहेगा विशेष फोकस

रोहित शर्मा
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा अब तक अच्छा प्रदर्शन तो नहीं कर पाए हैं, लेकिन ठीक ठाक रन बना रहे हैं। इस सीजन में अब तक 23 मैच खेले जा चुके हैं और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 खिलाडिय़ों की लिस्ट में 201 रन के साथ 7वें स्थान पर हैं। इसमें उन्होंने 14 चौके और 9 छक्के लगाए हैं।

संजू सैमसन
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने पहले ही मैच में शतक लगाया था, लेकिन इसके बाद उनके बल्ले से कोई बड़ी पारी नहीं निकली हैं। पिछले मैच में जरूरी कप्तानी पारी खेलकर आरआर को जीत दिलाई थी। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडिय़ों की लिस्ट में सैमसन 11वें स्थान पर है।

यह भी देखें :IPL 2021 Purple cap: पर्पल कैप पर हर्षल पटेल का कब्जा, जानिए टॉप 5 में कौन-कौन हुए शामिल

संभावित प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस की संभावित एकादश : रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, किरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, जयंत यादव, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।

राजस्थान रॉयल्स की संभावित एकादश: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), शिवम दुबे, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, रियान पराग, क्रिस मॉरिस, जयदेव उनादकट, चेतन सकारिया, मुस्तफिजुर रहमान।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो