धोनी ने खेली शानदार पारी
दिल्ली के खिलाफ अंत में आकर धोनी ने 8 गेंदों पर शानदार 21 रन बनाए। धोनी ने एक चौका और दो छक्के इस पारी में लगाए। अभी तक इस सीजन 11 मैचों में धोनी 163 रन बना चुके हैं। पहले मुकाबले में उन्होंने अर्धशतक लगाया था। पिछले कुछ मुकाबलों से धोनी चेन्नई की कप्तानी भी कर रहे हैं। धोनी ने बतौर कप्तान टी20 में अपने 6000 रन भी पूरे कर लिए है।
ये भी पढ़ें: WWE WrestleMania Backlash Results: Roman Reigns ने स्पीयर से मचाई तबाही, Ronda Rousey ने रचा इतिहास
अमित मिश्रा ने किया ट्वीट
खैर धोनी को इससे पहले भी कई बार बल्ला चबाते हुए देखा गया है। दिल्ली के खिलाफ अंतिम ओवरों में कैमरामैन ने धोनी की एक शानदार फोटो सभी को दिखाई। धोनी बल्ला चबा रहे थे और ऐसा वो क्यों करते हैं इसकी वजह अमित मिश्रा ने बताई। अमित मिश्रा ने ट्वीट कर कहा कि, "आप सोच रहे होंगे कि धोनी अपना बल्ला क्यों खाते हैं। दरअसल धोनी बल्ले से टेप को हटाने के लिए ऐसा करते हैं। धोनी को हमेशा अपना बल्ला साफ चाहिए। आपने कभी धोनी के बल्ले से एक भी टेप या धागा निकलते हुए नहीं देखा होगा"। ये खास वजह अमित मिश्रा ने धोनी की बताई है।
In case you’re wondering why Dhoni often ‘eats’ his bat. He does that to remove tape of the bat as he likes his bat to be clean. You won’t see a single piece of tape or thread coming out of MS’s bat. #CSKvDC #TATAIPL2022
— Amit Mishra (@MishiAmit) May 8, 2022