scriptWWE दिग्गज The Great Khali ने नई फिल्म की शूटिंग शुरू की, बड़े एक्टर के साथ फाइट करते आएंगे नजर | wwe legend the great khali announces first punjabi movie | Patrika News

WWE दिग्गज The Great Khali ने नई फिल्म की शूटिंग शुरू की, बड़े एक्टर के साथ फाइट करते आएंगे नजर

locationनई दिल्लीPublished: May 03, 2022 08:42:29 pm

Submitted by:

Joshi Pankaj

भारतीय WWE सुपरस्टार द ग्रेट खली ने WWE रिंग में अच्छा नाम कमाया। खली अब फिल्मों में भी नजर आएंगे। उन्होंने अपनी आने वाले फिल्म के बारे में सोशल मीडिया एकाउंट पर जानकारी दी है।

wwe legend the great khali announces first punjabi movie

फोटो क्रेडिट- WWE

भारतीय दिग्गज द ग्रेट खली (The Great Khali) ने पहले WWE में अपनी बादशाहत जमाई और अब वो फिल्मों में भी नजर आएंगे। इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए खुद खली ने दी है। खली ने खुद जानकारी दी की वो अब एक नई मूवी की शूटिंग कर रहे हैं। ये एक पंजाबी मूवी है और इसमें खली का रोल भी तगड़ा होगा।
No data to display.
मूवी में अहम रोल निभाएंगे द ग्रेट खली

खली ने पंजाबी एक्टर नव बाजवा के साथ मूवी सेट की तस्वीर भी शेयर की। पहली बार किसी पंजाबी मूवी में खली नजर आएंगे। खली ने तो मूवी का नाम शेयर नहीं किया लेकिन बाजवा ने बता दिया। बाजवा ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि खली उनके साथ RADUAA Returns में काम करेंगे। इस मूवी में काफी एक्शन में खली नजर आएंगे। खली की फाइट फैंस ने आजतक रिंग में देखी लेकिन अब वो पर्दे पर भी इस रोल में नजर आएंगे।

खली WWE रिंग में एक बार फिर नजर आ सकते हैं

खली को पिछले साल WWE ने हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया था। साल 2006 से 2014 तक खली ने WWE रिंग में बहुत धमाल मचाया। वर्ल्ड चैंपियनशिप भी उन्होंने हासिल की। अंडरटेकर, जॉन सीना जैसे दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी रही थी। अंडरटेकर के साथ हुई राइवलरी आज भी फैंस को याद रहती है। खैर फैंस चाहते हैं कि खली को एक बार फिर अपने अंतिम मैच के लिए WWE रिंग में जाना चाहिए। खली अपने फैंस की तमन्ना पूरी भी कर सकते हैं। आने वाले समय में वो WWE रिंग में नजर आ सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो