राउजी ने खास अंदाज में जीती चैंपिनयशिप
वैसे इन दोनों के बीच रेसलमेनिया 38 में भी मुकाबला हुआ था। वहां पर शार्लेट फ्लेयर ने अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर ली थी। 13 बार की वर्ल्ड चैंपियन शार्लेट फ्लेयर की बादशाहत 198 दिन बाद अब खत्म हो गई है। दोनों ने इस मुकाबले में काफी एक्शन दिखाया। कैंडो स्टिक और चेयर से भी एक दूसरे के ऊपर जमकर हमला किया। कई बार लगा कि रोंडा राउजी हार जाएंगी और कई बार लगा की शार्ले फ्लेयर हार जाएंगी। फैंस ने भी दोनों सुपरस्टार्स को खास अंदाज में चीयर किया। मैच के अंत में रोंडा राउजी ने जबरदस्त पलटवार करते हुए चेयर में फंसाकर शार्लेट फ्लेयर को आर्म-बार में जकड़ लिया जिसके बाद शार्लेट के पास आई क्विट कहने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था।
ये भी पढ़ें: WWE WrestleMania Backlash Results: Roman Reigns ने स्पीयर से मचाई तबाही, Ronda Rousey ने रचा इतिहास
.@RondaRousey forces @MsCharlotteWWE to scream "I QUIT!" at #WMBacklash! pic.twitter.com/tLwkU79knO
— WWE (@WWE) May 9, 2022
रोंडा राउजी को मिला जबरदस्त पुश
WrestleMania 35 में अंतिम बार रोंडा राउजी अपनी चैंपियनशिप हारी थी। इसके बाद अब जाकर उन्होंने चैंपियनशिप हासिल की। हालांकि स्मैकडाउन चैपियनशिप उन्होंने अपने करियर में पहली बार हासिल की। राउजी का चैंपियनशिप जीतने का साफ मतलब है कि वो लंबे समय तक WWE में काम करेंगी। आगे जाकर उनके और भी तगड़े मुकाबले ब्लू ब्रांड में देखने को मिलेंगे। ये भी देखना होगा कि राउजी और शार्लेट फ्लेयर की राइवलरी आगे बढ़ेगी या नहीं। ये भी ध्यान देने वाली बात होगी कि राउजी का अगला प्रतिद्वंदी ब्लू ब्रांड में कौन होगा। ब्लू ब्रांड के आने वाले एपिसोड में फैंस को काफी मजा आएगा।
.@RondaRousey has a message for @MsCharlotteWWE after winning the #SmackDown Women’s Title. #WMBacklash pic.twitter.com/kayv7vhdYd
— WWE (@WWE) May 9, 2022