पीपल मोहल्ला निवासी शाहरुख खान ऑटो चलाता है। वह शनिवार को अपने दोस्त शक्ति, अभिषेक और इरफान के साथ नहर नहाने गया था। पथरौटा में बड़ी नहर में नहाते समय वह अचानक डूब गया।
दोस्तों ने डायल १०० पर दी सूचना
नहर में डूबते हुए दोस्तों ने जब देखा कि शाहरुख खान नहाते-नहाते डूब गया है तो दोस्तों ने इसी की सूचना डायल १०० को दी। सूचना मिलते ही डायल १०० का स्टाफ और पथरौटा पुलिस के साथ परिजन भी पहुंचे। इसके बाद देर रात तक नहर में सर्चिंग की गई लेकिन शाहरुख खान का पता नहीं चल पाया है।
– एक युवक के डूबने की सूचना मिली थी। नहर में तेज बहाव है सर्चिंग की जा रही है।
वीरेंद्र सिंह घरैया, थाना प्रभारी पथरौटा

कब-कब हुई घटना
– १ फरवरी २०१८ को भारत टाकीज के रहने वाला बसंत पटेल उम्र २५ पर नहर में कूदा था। इसके बाद डूबने से उसकी मौत हो गई थी।
– २६ अक्टूबर २०१८ पथरौटा के बिहारी कॉलोनी निवासी संजू पिता संतोष यादव उम्र २० वर्ष नहर में नहा रहा था। इस युवक की मौत भी डूबने से हुई थी।
– २८ जनवरी २०१७ में ग्राम बेलावाड़ा निवासी धनराज पिता बुद्दू उम्र ३० वर्ष की नहर में डूबने से मौत हुई थी। उसका शव नहर में मिला था।
– नवंबर २०१७ में ही खेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में जुझारपुर रोड निवासी ऑटो चालक मोनू पटवा अपना ऑटो धोने के लिए गया था। बाद में नहर में डूबने से उसकी मौत हो गई थी।
– १८ मार्च २०१६ वर्मा कॉलोनी निवासी मनोज बाबुलकर दोस्तों के साथ नहाने गया था इसी दौरान डूबने से मौत हो गई थी।
– २० नवंबर २०१६ में चिल्लई निवासी जानकी बाई उर्फ क्रांति यादव उम्र ३० वर्ष पानी भरने गई थी। इसी दौरान नहर में डूबने से मौत हो गई थी।
– नवंबर २०१६ में काबड़ मोहल्ला निवासी अमित वर्मा उम्र २१ अपने दो दोस्तो के साथ नहर में नहा था। इस युवक की डूबने से मौत हुई थी।