वही दूसरी ओर केरल में मानसून आते ही इसका असर इटारसी में भी बुधवार को देखने मिला। मौसम का रुख देखते हुए आपूर्ति निगम ने उपार्जन केन्द्रों से गोदामों तक परिवहन कार्य में तेजी ला दी है, ताकि अचानक बारिश होने पर गेहूं को भीगने से बचाया जा सके।
बॉक्स - 20 केंद्रों पर की गई सरकारी खरीदी
शासन के समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी का कार्य मध्य प्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम के सहयोग से 05 अप्रैल से 31 मई तक किया गया। इस दौरान इटारसी तहसील के सभी 20 केंद्रों पर समर्थन मूल्य 2015 रुपए प्रति क्विंटल के मान से सरकारी खरीदी की गई। सरकारी खरीदी की अंतिम तिथि 31 मई थी और अंतिम तिथि तक तहसील के सभी केंद्रों पर कुल 3318 पंजीकृत कृषकों से कुल 3 लाख 66 हजार 778.14 क्विटल गेहूं की खरीदी की गई। समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के आखिरी दिन अधिकांश खरीदी केंद्रों पर एक दो-दिन पहले तक ही पंजीकृत किसान विक्रय करने आए। आखिरी दिन जमानी स्थित वेयरहाउस खरीदी केंद्र पर कुछ संख्या में किसान पहुंचे और अपनी गेहूं की उपज को बेचा।
वर्जन
नागरिक आपूर्ति निगम ने पिछले वर्ष की तुलना में सरकारी खरीदी के कुल लक्ष्य से अपेक्षाकृत कम खरीदी इस बार हो सकी है, वहीं मौसम बदलते ही खरीद गेहूं का परिवहन का कार्य तेजी से शुरु करा दिया है। जिससे गेंहू का सुरक्षित भंडारण हो सकें।
- पुष्पराज पटेल, कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी, इटारसी।
--
बॉक्स - कृषि मंडी में चालू रहेगी खरीदी
मप्र शासन के निर्देश पर स्थानीय कृषि उपज मंडी में गेहूं उफज की खरीदी जारी रहेगी। मंडी सचिव राजेश मिश्रा के अनुसार मंडी में भाव अच्छी मिलने से किसान गेंहू बिक्री में काफी अधिक रूचि ले रहे है। उन्होंने कहा कि जो किसान उपज लेकर आएंगे, उनकी खरीदी की जाएगी।
--