scriptजिलवानी में कचरा फेंकने से ग्रामीणों ने रोका | CMO did not say garbage will be thrown only in Jilwani | Patrika News

जिलवानी में कचरा फेंकने से ग्रामीणों ने रोका

locationइटारसीPublished: Sep 20, 2018 09:18:15 am

Submitted by:

krishna rajput

सीएमओ ने कहा नहीं जिलवानी में ही फेंका जाएगा कचरा

CMO, garbage, Jilwani, itarsi, westege, kubdakhedi,

CMO, garbage, Jilwani, itarsi, westege, kubdakhedi,

इटारसी. नगर पालिका के लिए शहर कचरा मुसीबत बन गया है। रविवार को न्यास कॉलोनी के समरसता नगर के ओझा लोगों ने कचरा फेंकने से रोक दिया था। अब जिलवानी में कुबड़ाखेड़ी केलोगों ने कचरा फेंकने से रोक दिया है। गांव के लोगों को कहना है कि कचरा फेंकने के बाद से बच्चे बीमार हो रहे हैं।
नगर पालिका द्वारा अभी तक शहर काकचरा न्यास कॉलोनी के पास फेंका जा रहा था। रविवार को कचरा फेंकने से ओझा लोगों ने रोक दिया था। इसके बाद सोमवार से जिलवानी में कचरा फेंकना शुरू किया है। नगर पालिका को जिलवानी में कचरा प्रबंधन के लिए शासन से १३ एकड़ जमीन मिली है। इसी जमीन पर कचरा फेंकना शुरू किया गया है।
यह कहना है गांव के लोगों का
गांव के लोगों का कहना है कि कुबड़ाखेड़ी से मात्र १ किलोमीटर दूर जिलवानी है जहां कचरा फेंका जा रहा है। यहां से जो बदबू उठ रही है उससे बच्चे उल्टी कर रहे हैं। यहां स्कूल, आंगनबाड़ी और गांव है। ग्रामवासियों ने अपनी समस्या एसडीएम वंदना जाट को बताई। इसके अलावा पथरौटा थाने भी पहुंचे।
– सीएमओ ने किया जिलवानी निरीक्षण
सीएमओ अक्षत बुंदेला ने जिलवानी पहुंचकर निरीक्षण किया। यहां जो शासन से ठोस अवशिष्ट प्रबंधन के लिए नगर पालिका को 13 एकड़ भूमि का आवंटित की गई है उस जमीन पर कुछ लोगों ने खेती कर रखी है, नपा ने भूमि आधिपत्य में ले ली है, उसकी फैंसिंग कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि कचरे का निपटान ऐसे किया जाएगा कि किसी को कोई बदबू नहीं आएगी। वैसे जमीन गांव से काफी दूर है, बावजूद इसके यहां कचरे का ऐसा प्रबंधन कराया जाएगा कि बदबू नहीं आएगी। यहां इस कचरे से खाद बनाने के लिए तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका यहां कचरा डालना जारी रखेगी, क्योंकि ग्रामीणों की एसडीएम से मुलाकात के बाद ऐसा कोई निर्णय नहीं हो सका जिसमें नपा को कचरा डालने से मना किया जाए।
जिलवानी में ही कचरा फेंका जाएगा। नगर पालिका को शासन से यह जगह कचरा प्रबंधन के लिए मिली है। यहां फेंसिंग कराई जाएगी।
अक्षत बुंदेला, सीएमओ इटारसी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो