इसका जवाब हमें शास्त्रों में मिलता है, जिसमें कहा गया है कि, इंसानी जीवन में ग्रहो का प्रभाव हमेशा बना रहता है। यह प्रभाव कभी अच्छा होता है तो, कभी बुरा। अगर इंसान के ग्रह अच्छे हो तो उसके जीवन में सब कुछ अच्छा होगा और अगर नहीं तो इंसान के जीवन में कुछ भी सही नहीं होता। यानी अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो इंसान के जीवन में जो उतार चढ़ाव का सिलसिला चलता रहता है, यह ग्रहों का खेल है। शायद यही वजह है कि जब किसी व्यक्ति के जीवन में मुश्किलें आती है, तो वह सबसे पहले अपनी कुंडली किसी पंडित हो दिखाता है, ताकि अपने कष्टों का निवारण करा सके। इसी को लेकर आज मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषों में शामिल पंडित श्यामनारायण व्यास आज हमें उन तीन भाग्यशाली लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनपर बहुत जल्द देवों के देव भगवान शिव अपनी कृपा दृष्टी बनाने वाले हैं।
पंडित व्यास ने बताया कि, शास्त्रों में इस बात का भी वर्णन है कि जिस व्यक्ति पर एक बार शिव जी की कृपा हो जाए, उसके जीवन में सब कुछ अच्छा होने लगता है। सीधे शब्दों में कहें, तो शिव जी एक बार जिससे प्रसन्न हो जाएं, तो उसका भाग्य चमकने से कोई भी नहीं रोक सकता। अब यूं तो शिव जी की तीसरी आंख से बचना काफी मुश्किल है। मगर आपको जानकर खुशी होगी कि इस बार शिव जी की तीसरी आंख खुलने से इन राशि वालो का भला होने वाला है। तो आइये जानते हैं, उन भाग्यशाली राशियों के बारे में…।
-मेष राशि
इस राशि के लोगो पर शिव जी की असीम कृपा बन गई है। इस राशि के लोगो को शिव जी वैसे भी काफी पसंद करते हैं। इसके प्रभाव से आपके जीवन की सभी मुश्किलें दूर हो जाएंगी और आपको काफी आर्थिक लाभ भी होगा। नौकरीपैशा लोगों को नौकरी में तरक्की मिलने के प्रबल आसार हैं। यहां तक कि, जो लोग विदेश में नौकरी करते है, उन्हें भी शिव जी की पूजा करनी चाहिए। इससे उनके कष्टों का निवारण भी होगा।
-तुला राशि
इस राशि के लोगों पर भी शिव जी अपनी कृपा दृष्टी बनाने जा रहे हैं। इसके परिणाम स्वरूप, जहां एक तरफ आपका मान सम्मान बढ़ेगा। नए कार्य में खूब सफलता मिलेगी। साथ ही, घर में खुशियों का माहौल बनेगा जो लंबे समय तक घर में रहेगा। व्यापार में खूब वृद्धि और धन लाभ भी होगा।
-कुम्भ राशि
इस राशि के जातकों को उनके जीवन में कोई बड़ी ख़ुशी मिलने के प्रबल संकेत हैं। अगर आपके जीवन में कोई आर्थिक परेशानी है तो वो भी दूर हो जाएगी। शिव जी की कृपा से आपको खूब धन लाभ होगा। इसके साथ ही परिवार और जीवन साथी का सहयोग मिलने से आपको हर कार्य में सफलता भी मिलेगी।