scriptट्रेन से गिरकर डीआरडीओ वैज्ञानिक घायल | DRDO scientist injured from train injuring | Patrika News

ट्रेन से गिरकर डीआरडीओ वैज्ञानिक घायल

locationइटारसीPublished: Jun 24, 2018 09:25:29 pm

Submitted by:

Rahul Saran

– सरकारी अस्पताल में चल रहा उपचार

itarsi, train passenger, injured, drdo scientist

itarsi, train passenger, injured, drdo scientist

इटारसी। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन यानी डीआरडीओ दिल्ली में पदस्थ एक वैज्ञानिक रविवार तड़के ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। यह हादसा वैज्ञानिक के साथ गुर्रा और बागरातवा के बीच होना बताया जा रहा है हालांकि इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है। वैज्ञानिक को बेहोशी की हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया।
जानकारी के अनुसार झारखंड स्थित जिला डालटनगंज निवासी वैज्ञानिक इरशाद अफजल 35 वर्ष कथित रूप से बागरातवा के पास गंभीर रूप से घायल हालत में रात करीब साढ़े आठ बजे रेलवे टे्रक किनारे मिला था। यह जवान किस ट्रेन से गिरा इसका पता नहीं चल पाया मगर उसकी गंभीर हालत देखकर वहां के लोगों ने रेल विभाग को सूचना दी जिसके बाद वहां जबलपुर की ओर से आ रही एक जनता एक्सपे्रस को रुकवाया गया। जनता एक्सप्रेस के यात्रियों द्वारा घायल युवक को गार्ड की बोगी में लिटाकर इटारसी तक पहुंचाया गया। यहां से उसे एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जीआरपी ने बताया कि युवक के पास मौजूद आईकार्ड से उसकी पहचान डीआरडीओ के वैज्ञानिक के रूप में हुई है। उसके परिजन उसे यहां रेफर कराकर अपने साथ अन्य जगह इलाज कराने ले गए हैं।
टे्रन में डिलीवरी, स्टेशन पर उतारा
मुंबई से आ रही एक महिला यात्री को चलती टे्रन में ही डिलीवरी हो गई। डिलीवरी के बाद महिला और उसके नवजात शिशु की स्थिति को देखते हुए उन्हें इटारसी स्टेशन पर उतारकर सरकारी अस्पताल भेजा गया।
जानकारी के अनुसार लोकमान्य तिलक टर्मिनस से झांसी के लिए एक गर्भवती महिला रश्मि अपने पति के साथ निकली थी। यह महिला १२१०७ एलटीटी-लखनऊ सुपरफास्ट के जनरल कोच में सफर कर रही थी। इटारसी आने के पहले महिला को अचानक प्रसव पीड़ा हुई और उसकी डिलीवरी टे्रन में ही हो गई। जनरल कोच की महिलाओं ने उसकी मदद की। ट्रेन के इटारसी पहुंचने पर महिला और उसके शिशु को उतारा गया। यहां से उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराने भेजा गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो