scriptप्रेमिका को जिंदा जलाया, केरोसिन उड़ेलकर लगा दी आग | girlfriend burnt alive case itarsi | Patrika News

प्रेमिका को जिंदा जलाया, केरोसिन उड़ेलकर लगा दी आग

locationइटारसीPublished: Aug 24, 2021 10:42:32 am

Submitted by:

deepak deewan

युवक ने महिला पर केरोसिन डाला और लाइटर से आग लगा दी.

girlfriend burnt alive case itarsi

girlfriend burnt alive case itarsi

इटारसी. शहर में एक जघन्य वारदात हुई है. एक महिला को आग के हवाले कर दिया गया. जिंदा जलाने की यह घटना नाला मोहल्ला में हुई. महिला को जिंदा जलाने के बाद युवक भाग गया. बताया जा रहा है कि यह वारदात करनेवाला महिला का प्रेमी है.

आसपास के लोगों के अनुसार किसी बात को लेकर दोनों का विवाद हुआ. गुस्साए युवक ने महिला पर केरोसिन डाला और लाइटर से आग लगा दी. महिला बचने के लिए भागी भी पर आग की चपेट में आ गई. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

अस्पताल से मासूमों की चोरी, दो बच्चों की मां ने चुराए कई बच्चे

आरोपी का नाम सोनू भदौरिया बताया जा रहा है जोकि भिंड का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि 2 महीने पहले महिला के पति की मौत हुई जिसके बाद आरोपी सोनू से उसकी मित्रता हो गई। सोनू ने उससे शादी करने की भी बात कही थी।

सोमवार सुबह सोनू महिला के घर आया और उसपर केरोसिन उड़ेल दिया। महिला घबराकर भागी लेकिन सोनू ने लाइटर जलाकर उस पर फेंक दिया। इससे आग लग गई तो महिला जल गई. महिला को जलाने के बाद आरोपी भाग गया। 28 वर्षीय महिला की शिकायत के बाद आरोपी पर मामला कायम किया गया लेकिन वह पुलिस गिरफ्त से बाहर है.

//?feature=oembed

ट्रेंडिंग वीडियो