scriptहेमू को दोस्त शराब पिलाकर उतारा था मौत के घाट | Hemu's body found in canal near Seoni Malwa | Patrika News

हेमू को दोस्त शराब पिलाकर उतारा था मौत के घाट

locationइटारसीPublished: Nov 20, 2018 10:15:52 am

Submitted by:

krishna rajput

सिवनी मालवा के पास नहर में मिला हेमू का शवआरोपी के खिलाफ दर्ज किया हत्या का मामला

Hemu's body found in canal near Seoni Malwa, hemu, vijay, chandrakant, pathrota, itarsi

Hemu’s body found in canal near Seoni Malwa, hemu, vijay, chandrakant, pathrota, itarsi

इटारसी. चार दिनों से लापता युवक का शव सिवनी मालवा के पास नहर में मिला है। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया है। इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
दीवान कॉलोनी निवासी युवक हेमू उर्फ विजय विश्वकर्मा उम्र ३० वर्ष १६ नवंबर से लापता था। चार दिन बाद सोमवार को युवक का शव सिवनी मालवा के पास पिपरिया कला और खरार गांव के बीच छोटी नहर में मिला है।
सड़ चुका है शव
छोटी नहर की जिस पुलिया के अंदर शव मिला है वह उथली थी और पुलिया में कोई बड़ी चीज निकलना मुश्किल था इसलिए शव पुलिया में फंस गया था। शव पूरी तरह से सड़ गया क्योंकि तीन दिन और दो रातें हो चुकी है इस वजह से बदबू फैलने लगी थी। जब आसपास गांव के लोगों को बदबू आई तो लोगों देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी।
– दोस्त ने दिया था धक्का
पुलिस ने बताया विजय और उसका दोस्त चंद्रकांत शुक्रवार को साथ गए थे। दोनों ने नहर के किनारे कलारी पर शराब पी। इसके बाद विजय को चंद्रकांत ने नहर में धक्का दे दिया क्योंकि विजय को तैरना नहीं आता था इसलिए वह अपने आपको बचा नहीं पाया और डूब गया।
यह था कारण
– विजय की पुरानी इटारसी में आजाद चौराह पर बेल्डिंग की दुकान है। जबकि चंद्रकांत मालवीय की दुकान तवा कॉलोनी गेट के सामने है। चंद्रकांत एल्युमीनियम फ्रेम का काम करता है। चंद्रकांत के पास नीरज नाम का कर्मचारी काम करता था जो चंद्रकांत के पास से काम छोड़कर विजय की दुकान पर काम करने लगा था। इसी बात से नाराज होकर चंद्रकांत ने विजय को नहर में धक्का दे दिया था।
– पत्नी का रो-रोकर है बुरा हाल
विजय बेहद मेहनती था और उसने कम समय में अपने काम के बलबूते पर अपनी पहचान बना ली थी। विजय की एक चार साल की पुत्री विनिशा और दो साल का पुत्र देवांश है। विजय की पत्नी प्रियंका ने जैसे ही पति के मौत की खबर सुनी तो वह बेसुध हो गई। इधर विजय की मां और पिता का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
लापता युवक का शव सिवनी मालवा के पास नहर में मिला है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या के मामला दर्ज किया जाएगा।
उमेश द्विवेदी, एसडीओपी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो