टीआई विक्रम रजक ने बताया कि पुरानी इटारसी कृष्णा विहार कॉलोनी निवासी वीरू कन्नौजिया पर इंद्रपुरा के बदमाशों ने गैंग बनाकर हमला किया। सनखेड़ा नाका की पुलिया पर वीरू बैठा था उसी समय सिद्धार्थ, अनुज पथरौट और आदिल के साथ आए अन्य बदमाशों ने वीरू पर अचानक चाकू और तलवार से हमला कर दिया।
पहले हुआ था विवाद
पहले किसी आकाश उर्फ नीलेश मालवीय का विवाद बदमाशों से हुआ था। इन बदमाशों से वीरू कन्नौजिया उलझ गया था। इसी विवाद के बाद बदमाशों ने घेरकर वीरू पर हमला किया था।

ट्रेक्टर ट्रॉली संचालक था वीरू
वीरू कन्नौजिया में उच्च शिक्षित था और वह अभी रेत की ट्रेक्टर ट्रॉली संचालन करता था। सनखेड़ा नाका पर वह रेत ट्रॉली का ही इंतजार कर रहा था तभी अकेला पाकर बदमाशों ने हमला किया।