रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि अब इस पुल पर मालगाडिय़ों पर लगे 30 किमी/घंटा के स्थाई गति प्रतिबंध को हटा दिया जा रहा है। 118 वर्ष पुराने रेलवे पुल हिरण नदी पर पमरे ने रिगर्डरिंग का कार्य पूर्ण कर लिया है। पुल पर 30 किमी/घंटा के स्थाई गति प्रतिबंध को हटाने से मालगाडिय़ों की गति में वृद्धि हो जाएगी।
गौरतलब है कि पमरे संरक्षा एवं अनुरक्षण के तहत अधोसंरचना के निर्माण कार्य को गति प्रदान करते हुए तीव्र गति से काम कर रही है। हिरण नदी पर रिगर्डरिंग कार्य दिनांक 16.04.2022 को किया गया जिसमें 6 घंटे के मेगा ब्लॉक में स्पान क्रमांक 4 को बदल कर अप और डाउन रेल मार्ग पर नए स्पान लगाए गए।
रेलवे पुल हिरण नदी पर इसके पूर्व वर्ष 2021 में दो स्पान के रिगर्डरिंग कार्य पूर्ण करते हुए स्पान क्रमांक 1 एवं 2 को बदला गया था।
इस पुल के डाउन खंड के स्पान वर्ष 1904-05 में लगाए गए थेे, जिनके बदलने के कार्य का अंतिम चरण का मेगा ब्लॉक सुरक्षा एवं सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। अब वर्तमान में पुल पर 33.18 मी. के 5 नये ओपन वेब गर्डर स्पान हैं।
वर्जन
इस कार्य से रेल्वे की संरक्षा सुदृढ़ हुई है। रिगर्डरिंग कार्य उपरांत जबलपुर-कटनी रेलखंड में इस पुल से जाने वाले मालगाडिय़ों पर लगे 30 किमी/घंटा के स्थाई गति प्रतिबंध को हटा दिया जाएगा, जिससे मालगाडिय़ों की गति में वृद्धि हो जाएगी।
- राहुल जयपुुरिया, सीपीआरओ, पमरे जबलपुर