scriptसिद्धु पर बोले मोदी- कांग्रेस के लोग मुझे मारने के देख रहे हैं सपने | pm modi reacts on navjot singh siddhu statement | Patrika News

सिद्धु पर बोले मोदी- कांग्रेस के लोग मुझे मारने के देख रहे हैं सपने

locationइटारसीPublished: May 01, 2019 07:31:54 pm

Submitted by:

Pawan Tiwari

सिद्धु पर बोले मोदी- कांग्रेस के लोग मुझे मारने के देख रहे हैं सपने

narendra modi
इटारसी. कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धु के बयान पर प्रधानमंत्री मोदी ने इटारसी की रैली में प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस वालों को आपके मोदी से इतनी नफरत हो गई है कि वो मोदी को मारने तक के सपने देखने लगे हैं।
दरअसल, नवजोत सिंह सिद्धु ने कहा था कि मोदी को ऐसा छक्का मारो कि वो सीमा पर जाकर मरे। पीएम ने कहा कि कांग्रेस बयानवीर और मुंहफट नेता लोग आजकल ऐसी बातें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपके मोदी से कांग्रेस के लोगों को इतनी नफरत हो गई है कि वो मोदी को मारने तक के सपने देखने लगे हैं। वो लोग भूल रहे हैं कि मोदी की तरफ से मध्यप्रदेश की जनता और भारत की जनता बैटिंग कर रही है।
मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लोगों को बताना चाहिए कि उनकी तरफ से कौन बैटिंग कर रहा है। साथ ही कांग्रेस ये सब कुछ सोची समझी रणनीति के तहत कर रही है।

इसके साथ ही मोदी ने पहली बार चुनावी रैलियों में जाकिर नाइक का जिक्र किया है। इटारसी की रैली में मोदी ने जाकिर और दिग्विजय के कनेक्शन को जोड़कर कांग्रेस पर निशाना साधा है। मोदी ने कहा कि श्रीलंका में ब्लास्ट के बाद जाकिर नाइक के चैनल को बैन कर दिया गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये जाकिर नाइक कौन है। ये वही जाकिर नाइक है, जिसके दरबार में जाकर दिग्गी राजा तारीफ करते नहीं थकते।
मोदी ने कहा कि इसी कांग्रेस सरकार ने आतंकियों को भड़काने वाले जाकिर नाइक को पुलिस अधिकारियों के सम्मेलन में आतंकवाद के ऊपर बोलने के लिए बुलाया था। उस जाकिर नाइक को हिंदुस्तान में दिग्गी राजा जैसे लोग कंधे पर बैठाकर नाच रहे हैं। कांग्रेस के दरबारी जाकिर नाइक को शांति दूत बताते थे। उनको कंधे पर लेकर नाचने वाले लोगों को देश माफ करेगा क्या? डूब मरो कांग्रेस वालो डूब मरो। ये वोट बैंक की प्रकाष्ठा है कि नहीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो