scriptभाजपा ने कांग्रेस से लिया बदला- खेल मैदान का फिर से किया शुभारंभ | Revenge - BJP launches playground again | Patrika News

भाजपा ने कांग्रेस से लिया बदला- खेल मैदान का फिर से किया शुभारंभ

locationइटारसीPublished: Jul 06, 2019 07:58:54 pm

Submitted by:

krishna rajput

कांग्रेस ने नहीं किया था आमंत्रित तो शनिवार को भाजपा ने फिर से किया खेल मैदान का शुभारंभभाजपा के सदस्यता अभियान और ग्रामीण खेल मैदान का शुभारंभ

Revenge - BJP launches playground again, BJP, Congress, Revenge, Saheli, Playground, Kesla, Itarsi

Revenge – BJP launches playground again, BJP, Congress, Revenge, Saheli, Playground, Kesla, Itarsi

इटारसी. भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर सहेली रोड पर स्थित ग्रामीण खेल मैदान का शुभारंभ किया। इस मैदान का लोकार्पण कार्यक्रम पिछले दो दिनों पहले हुआ था। इसमें प्रभारी मंत्री पीसी शर्मा आए थे लेकिन इस कार्यक्रम में केसला के भाजपा से जुड़े जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित नहीं किया गया था। इसके बाद भाजपा पदाधिकारियों ने शनिवार को मुखर्जी की जयंती पर खेल मैदान का शुभारंभ किया। इस मौके पर भाजपा का सदस्यता अभियान भी शुरू किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल बुंदेला, सांसद प्रतिनिधि और मंडल समन्वयक शैलेन्द्र दीक्षित उपस्थित थे।

शिवराज सरकार ने किया था स्वीकृत
तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सहेली ग्रामीण खेल मैदान स्वीकृत किया था। इसका लोकार्पण प्रभारी मंत्री पीसी शर्मा ने किया तो इस कार्यक्रम केसला विकासखंड के जनपद अध्यक्ष गणपत उइके, भाजपा के समर्थित जनपद सदस्य सुशील बरकडे, सुनील बाबा ठाकुर, इंद्रावती सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित नहीं किया। इस बात से नाराज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फैसला किया था कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के साथ पौधरोपण करके खेल मैदान का शुभारंभ करेंगे। इसी के तहत शनिवार ग्रामीण खेल मैदान के परिसर में वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में जनपद अध्यक्ष गणपत उइके, जनपद सदस्य सुनील बाबा, सुशील बरकडे ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर खेल मैदान का शुभारंभ किया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सदस्यता अभियान में जुट जाने का आव्हान किया और आश्वस्त किया कि संगठन प्रत्येक परिस्थिति में अपने कार्यकर्ताओं के साथ है।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल बुंदेला ने सदस्यता के लिए संगठन द्वारा निर्धारित बिंदुओं पर प्रकाश डाला। मंडल समन्वयक शैलेन्द्र दीक्षित ने ग्रामीण खेल मैदान से सदस्यता अभियान के शुभारंभ का कारण बताते हुए कहा कि भविष्य में यदि भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधियों को अपमानित किया जाएगा तो हर स्थान पर पुन: लोकार्पण और शुभारंभ करेंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
कार्यक्रम के दौरान पप्पी महाराज, संतोष राय, जगदीश बावरिया, प्रमेश मालवीय, डॉ. रामकिशोर यादव, शिवनाथ यादव, कन्हैया सराठे, राधेश्याम राठौर, बंटी मालवीय, निर्भय यादव, तुला यादव, महेश यादव, बनवारी राठौर, अजय बाजपेई, अजय साहू, दीपक मालवीय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो