देसाई, इटारसी के सुदामा हाल में मंगलवार को आयोजित मप्र के पहले सेवादल के शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि आरएसएस, देश में फूट डालो, राज करो और विभिन्न धर्म- संप्रदाय को बांटों का काम कर रही है। इसके विपरित हमारा कांग्रेस संगठन एक है, जोकि आज भी भारत माता को सर्वोपरि रखता है। देश का राष्ट्रगान, तिरंगा झंडा हो, या सर्वधर्म की बात हो, कांग्रेस आज भी इनका सम्मान करता है।
देसाई ने कहा कि देश को टुकड़ों में सावरकर ने ही बांटा है। सावरकर ने इस देश को टुकड़े करने के लिए 1937 में हिंदू महासभा अहमदाबाद में यह प्रस्ताव भी रखा था। जब मैंने ये बात गुजरात में कही, तो मेरे विरोध में पुतले जलाए गए। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने समर्पण किया है। जेल गए हैं। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश के लिए कुर्बानी दी हैं। वहीं भाजपा के एक भी ऐसे नेता बता दो, जो देश की आजादी में कोई कुर्बानी हुआ हो।
उन्होंने कहा कि देश की भारत माता की संतानों में फूट डालने और जहर घोलने का काम आरएसएस कर रहा है। उन्होंने प्रशिक्षण में आए सभी सेवादल के पदाधिकारियों से कहा कि गली मोहल्ले और मंचों से आरएसएस के खिलाफ बोलना और लोगों को बताना होगा।
आप नहीं खाप राजनीतिक दल
उन्होंने आम आदमी पार्टी यानि आप का जिक्र करते हुए कहा कि हम आप नहीं, खाप पार्टी है। क्योंकि सिर पर पहनने वाली टोपी मेंं एक झांडू लगा रखे हैं। इस कैप पर पार्टी का नाम लिखवाते हैं। टोपी तो हम भी पहनते हैं, लेकिन हमारी टोपी की पहचान देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस से जानी जाती है।
युवाओं की सक्रियता से चलती है संस्था
देसाई ने कहा कि कोई भी संस्था युवाओं की सक्रियता से ही चलती है। सेवादल ब्रिग्रेड में आज सैकड़ों युवा जुड़े है। हमारे संस्थापक हार्डीकर जी चाहते थे कि कांग्रेस जैसे सबसे पुराने संगठन में युवाओं की भागीदारी हो। इसलिए हमने सेवादल के नियमों में थोड़ा संशोधन कर यंग ब्रिग्रेड शुरू किया है।
ये रहे उपस्थित
इस प्रशिक्षण शिविर में मौके पर सेवादल के प्रदेश प्रभारी केके पांडे, राष्ट्रीय महासचिव सीपी बाजपेई, समन्वयक देवेंद्र शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष रजनीश सिंह, महिला सेवा दल प्रदेश अध्यक्ष राजकुमारी रघुवंशी, धर्मेंद्र सिंह भदौरिया आदि उपस्थित रहे।