scriptपिता ने काम करने का कहा तो गुस्से में की सौतेली मां की हत्या | Son murdered step mother | Patrika News

पिता ने काम करने का कहा तो गुस्से में की सौतेली मां की हत्या

locationइटारसीPublished: Dec 05, 2017 09:51:06 pm

Submitted by:

krishna rajput

निक्कमे पुत्र की करतूतसौतेली मां को पुत्र ने गैंती मारकर की हत्याबीच बचाव करने आए पिता को भी किया घायल

Son murdered step mother, itarsi, pathrota, police, ghenti

Son murdered step mother, itarsi, pathrota, police, ghenti

इटारसी. एक पुत्र ने अपनी सौतेली मां की गैंती मारकर हत्या कर दी है। बीच बचाव करने आए पिता पर भी जानलेवा हमला किया जिससे पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। आरोपी पुत्र इस बात से नाराज था कि उसका पिता काम करने के लिए कह रहा था। घटना पथरोटा गांव के तालपुरा गांव की है। घटना सोमवार रात 1.30 बजे के आसपास की है।
पुलिस के अनुसार संगीता पति संजय उइके उम्र 40 वर्ष घर के सामने पीपल के पेड़ के नीचे धान के ढेर के पास सो रही थी। इसी दौरान रात में उसका सौतेला पुत्र आनंद उइके गैंती लेकर आया और उसने संगीता के सिर पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। हमला होते ही संगीता चिल्लाई तो आवाज सुनकर संगीता का पति संजय बीच बचाव करने आया तो आनंद ने उस पर भी जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में संगीता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि संजय उइके जो बुरी से घायल हुआ उसे उपचार के लिए भोपाल हमीदिया रेफर किया गया है।
घायल संजय ने ये बताया पुलिस को
घायल संजय उइके ने पुलिस को बताया कि उसकी पहली पत्नी सोमवती है। सोमवती से 3 तीन संतान हैं उसमें आरोपी आनंद के अलावा रक्षा और अमित है। आनंद सबसे बड़ा है जिसने हमला किया है। दूसरी पत्नी संगीता है इससे कोई संतान नहीं है। सोमवती के अलावा पूरा परिवार साथ रहा था। पिछले 10 दिन पहले आनंद से विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद से आनंद घर के पीछे ही एक रूम में रह रहा था।
हत्या का यह है कारण
पथरौटा थाना प्रभारी प्रज्ञा शर्मा ने बताया मां सौतेली होने के कारण आनंद का उससे हमेशा झगड़ा होता था। इसके अलावा आनंद को इस बात का भी गुस्सा था कि उसकी मां सोमवती के होते हुए उसके पिता ने संगीता से विवाह कर लिया था। इसके अलावा आनंद निकम्मा था। उसका पिता संजय उइके उसे काम करने के लिए भी कहता था। इन सब बातों से नाराज होकर आनंद ने हत्या की है। आनंद के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमले का अपराध दर्ज किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो