script

नपाकर्मी ने दी सीएमओ कक्ष में आत्मदाह करने की चेतावनी

locationइटारसीPublished: Jul 05, 2020 02:36:46 pm

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

नगरपालिका इटारसी द्वारा जानकारी नहीं देने से आहत है कर्मचारी

नपाकर्मी ने दी सीएमओ कक्ष में आत्मदाह करने की चेतावनी

नपाकर्मी ने दी सीएमओ कक्ष में आत्मदाह करने की चेतावनी

इटारसी. नियुक्ति संबंधी दस्तावेज और पिछले पांच साल में किए गए पदोन्नत कर्मचारियों की सूची नगरपालिका द्वारा नहीं दिए जाने से आहत एक कर्मचारी ने आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। नपा में ग्रेड-3 सहायक के पद पर पदस्थ विजय राव बाघमारे ने आत्मदाह की यह चेतावनी इटारसी नपा के सीएमओ को एक पत्र के माध्यम से दी है। विजय वर्तमान में विदिशा नपा में पदस्थ हैं, इससे पहले वह इटारसी नपा में पदस्थ रह चुके हैं।

आत्मदाह करने की चेतावनी दी
नपाकर्मी विजय राव बाघमारे ने बताया कि उनके द्वारा स्वयं की नियुक्ति संबंधित समस्त दस्तावेजों की प्रमाणित प्रति चाही गई है। जो कि नपा द्वारा नहीं दी जा रही है। इसके अलावा वर्ष २०१५ से वर्तमान तक पदोन्नत किए गए समस्त कर्मचारियों की सूची मांगी गई है। बार-बार इटारसी नपा का चक्कर लगाने के बावजूद जानकारी नहीं मिलने की वजह से उन्होंने सीएमओ कक्ष में आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।

ट्रेंडिंग वीडियो