इसके बाद शाम को शांति का संदेश देने के लिए बुद्धम शरणम गच्छामि के धुन पर कैंडल मार्च निकाला, जो प्रज्ञा बौद्ध विहार से शुरू होकर नया यार्ड के प्रमुख मार्ग से होते हुए प्रज्ञा बौद्ध विहार में समापन हुआ। इस अवसर पर अंबेडकर नाट्य में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को बुद्ध एवं उनका धम्म ग्रंथ भेंट देकर सम्मानित किया।
इस रैली में महासभा के अध्यक्ष रामदास निकम, सचिव विकास शेजवाल, कोषाध्यक्ष सुभाष रंधे, रमाबाई महिला मंडल अध्यक्ष रीना डोईफोड़े, सचिव मीना नागदेवे, कोषाध्यक्ष पिंकी बोरकर, संभाजी पाईकराओ, मनोज रामटेके, आतिश बोरकर, मधुकर खंडेराव, विनोद साठे, नीलकंठ उइके, रवि सोनोने, स्वप्निल तायडे आदि बौद्ध अनुयाई उपस्थित रहे।
वस्त्र बांटे
भारतीय बौद्ध महासभा शाखा, प्रज्ञा बौद्ध विहार नया यार्ड में बौद्ध पूर्णिमा पर गरीबों को वस्त्र और मिठाईयां बांटी गई। महासभा के अध्यक्ष सुनील डोंगरे ने बताया कि जीवोदय संस्था के बच्चों को भोजन दान एवं मिष्ठान वितरण किया। बच्चों को कैप प्रदान दिए गए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दुर्योधन डोंगरे, सोपान बलखंडे, धेमाजी वाघमारे, प्रकाश रामा इंगले, विश्वास वाघ, सुनील पहुरकर, कुंदन आगलावे, रमेश डोंगरे, बाबा राव चौहान आदि का सहयोग रहा।