scriptइटारसी में नई तकनीक के इंजन चलाने की मिलेगी ट्रेनिंग, 2 करोड़ के सीमूलेटर का लोकार्पण किया | Training will be given to run engines of new technology in Itarsi | Patrika News

इटारसी में नई तकनीक के इंजन चलाने की मिलेगी ट्रेनिंग, 2 करोड़ के सीमूलेटर का लोकार्पण किया

locationइटारसीPublished: Jun 05, 2020 08:44:31 pm

Submitted by:

Rahul Saran

-जबलपुर जोन महाप्रबंधक शैलेंद्र कुमार सिंह ने किया इटारसी-खंडवा सेक्शन का निरीक्षण

itarsi, ac shed, seemulater, hightech loco training,

itarsi, ac shed, seemulater, hightech loco training,

इटारसी। इटारसी के विद्युत लोको शेड में शुक्रवार को जबलपुर जोन के महाप्रबंधक शैलेंद्र कुमार सिंह ने 3 फेज लोको मॉड्यूल यानी सीमूलेटर का उद्घाटन किया। यह दूसरा सीमूलेटर है जिसमें नई तकनीक से बने इंजनों को चलाने का प्रशिक्षण इटारसी में मिलेगा। इस सीमुलेटर भवन की सुविधा पर करीब 2 करोड़ रुपए की राशि खर्च हुई है।
शुक्रवार को रेलवे के अन्य अधिकारियों के साथ जीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने इटारसी को यह सौगात दी।
—————–
एसी शेड और डीजल शेड का निरीक्षण
लॉक डाउन खुलने के बाद पहली बार रेलवे जीएम शैलेंद्र कुमार ङ्क्षसह इटारसी पहुंचे। यहां उन्होंने एसी शेड का निरीक्षण। उन्होंने शेड के विभिन्न अनुभागों में होने वाले कामों को देखा और कर्मचारियों को उत्कृष्ट काम करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने डीजल शेड का भी निरीक्षण किया। यहां भी उन्होंने विभिन्न सेक्शनों में होने वाले कामकाज के बारे में जानकारी ली।
————————-
प्रबंधन और कर्मचारियों को किया सम्मानित
जीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने उत्कृष्ट काम करने पर डीजल शेड प्रबंधन को 50 हजार रुपए और एमएंडपी सेक्शन को 10 हजार रुपए का रिवार्ड दिया। इसके अलावा उन्होंने इटारसी स्टेशन पर भोपाल में पदस्थ आरपीएफ कांस्टेबल इंदरसिंह यादव को श्रमिक एक्सप्रेस में छोटी बच्ची को ट्रेन के पीछे दौड़ लगाकर दूध उपलब्ध कराने के उत्कृष्ट कार्य को लेकर 5 हजार रुपए का रिवार्ड देकर सम्मानित किया।
—————————–
इटारसी-खंडवा सेक्शन का निरीक्षण
जबलपुर जोन के महाप्रबंधक शैलेन्द्र कुमार सिंह ने मंडल रेल प्रबंधक उदय बोरवणकर, मुख्य विद्युत इंजीनियर डॉक्टर आरके गुप्ता, मुख्य ट्रेक इंजीनियर राजेश अरोरा के साथ इटारसी-खंडवा सेक्शन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने रेल पुलों, रेलवे टे्रक, ओएचई एवं सिग्नल सिस्टम भी चेक किए। वर्षा जल संरक्षण करने हेतु छनेरा स्टेशन के पास बने तालाब का भी निरीक्षण किया।
————————
जीएम से सड़क निर्माण की मांग
वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ की डीजल शाखा ने सचिव महाकालेश्वर कश्यप के नेतृत्व में कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर 1४ सूत्रीय मांगपत्र जीएम को सौंपा। ज्ञापन में इटारसी-ग्वालबाबा मार्ग निर्माण करने, ठंडी पुलिया की सड़क बनवाने, रेलवे आवासों की हालत सुधरवाने, डीजल शेड में एसी लोको अनुरक्षण के लिए स्टाफ स्वीकृत कराने, डीजल शेड कर्मियों को हाईरिस्क एलाउंस देने सहित अन्य मांगें रखीं गई। वहीं वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज यूनियन की टीआरएस टीआरडी शाखाध्यक्ष सुरेश धूरिया, सचिव राजू यादव की मौजूदगी में संगठन ने खाली पदों को भरने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा
————————
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो