scriptप्लेटफॉर्म पर भड़के यात्री, रोकी यात्री ट्रेन | Traveler raging on the platform, stopped passenger train | Patrika News

प्लेटफॉर्म पर भड़के यात्री, रोकी यात्री ट्रेन

locationइटारसीPublished: Aug 23, 2018 09:23:05 pm

Submitted by:

Rahul Saran

-खराब एसी नहीं सुधरने पर भड़का गुस्सा

itarsi, railway station, passengers, ac coach failure, protest, train late

itarsi, railway station, passengers, ac coach failure, protest, train late

इटारसी। रामेश्वरम तीर्थ जाने वाली एक यात्री ट्रेन के यात्रियों ने गुरूवार रात करीब साढ़े सात बजे ट्रेन के इटारसी पहुंचने के बाद जमकर हंगामा किया। यात्रियों के हंगामे के कारण ट्रेन करीब ४५ मिनट तक प्लेटफॉर्म पर ही रुकी रही। बंद पड़े एसी वाले कोच में यात्रा कराने से यात्रियों का गुस्सा भड़का था।
यह था मामला
फैजाबाद से रामेश्वर जा रही ट्रेन १६७९४ फैजाबाद-रामेश्वरम एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर ५ पर शाम ६.४० बजे आकर रुकी तो उसके एसी कोच बी-1 के यात्रियों ने हंगामा चालू कर दिया। ट्रेन के इस कोच में लगा हुआ एसी फैजाबाद से ही काम नहीं कर रहा था। गर्मी में यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा था। यात्रियों को पहले इलाहाबाद में एसी सुधरने की बात कही गई, उसके बाद जबलपुर में एसी मैकेनिक आने के लिए कहा गया मगर एसी नहीं सुधरा। इटारसी आने तक यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा।
चेन पुलिंग कर रोकी ट्रेन
ट्रेन को जब यहां से भी उसी हालत में चलाया जाने लगा तो यात्री भड़क गए और उन्होंने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। यात्रियों ने कई बार चेन पुलिंग की। सूचना मिलने पर आरपीएफ, जीआरपी व स्टेशन प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और यात्रियों को समझाने का प्रयास किया मगर यात्री नहीं माने। कोच के एसी को मैकेनिक अयप्पन नामक कर्मचारी की मदद से चेक कराकर थोड़ा बहुत काम चलाने लायक चालू किया गया और नागपुर में गड़बड़ी दूर होने की बात कही गई। बड़ी मुश्किल से यात्रियों को समझाइश देकर ट्रेन को रात करीब ७.४५ बजे रामेश्वरम के लिए चलाया जा सका। यात्रियों के हंगामे के कारण ट्रेन करीब ४५ मिनट देरी से इटारसी से रवाना हुई।
किसने क्या कहा
फैजाबाद से ही एसी काम नहीं कर रहा है। वहीं से झूठा आश्वासन देते हुए आ रहे हैं मगर कुछ नहीं हुआ। इसमें रेलवे की सरासर लापरवाही है।
रवींद्र प्रताप ङ्क्षसह, यात्री निवासी भदोली फैजाबाद
रास्ते भर पूरे कोच के यात्री परेशान होते आए। यात्रियों की शिकायत की भी रेलवे अनदेखी करती रही। यात्रियों से जब पूरा किराया रेलवे लेती है तो फिर सुविधाएं क्यों नहीं देती।
मनोज सिंह, यात्री फैजाबाद
एसी में गड़बड़ी थी
टे्रन के एसी कोच में लगा एसी काम नहीं कर रहा था। यहां पर एसी मैकेनिक से दिखाया गया तो उसमें सप्लाई नहीं आने की दिक्कत सामने आई। यात्रियों को समझाइश देकर ट्रेन को चलवा दिया गया। इटारसी में ट्रेन करीब ४० मिनट लेट हुई।
एसके जैन, स्टेशन प्रबंधक इटारसी
————-
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो