जबलपुर

इन्हें आज नौकरी में प्रमोशन का योग, बाकी संभलकर गुजारें दिन- राशिफल

इन्हें आज नौकरी में प्रमोशन का योग, बाकी संभलकर गुजारें दिन- राशिफल

जबलपुरSep 01, 2018 / 08:39 am

Lalit kostha

aaj ka rashifal, 31 august 2018 ka rashifal, today Horoscope

जबलपुर। आज शनिवार को ग्रहों व नक्षत्रों के अनुसार समस्त जातकों का राशिफल मिलाजुला है। कुछ लोगों के लिए अतिउत्साह से भरा दिन रहेगा, वहीं कुछ लोगों को थोड़ी मानसिकत परेशानियों को सामना करना पड़ सकता है। ज्योतिषाचार्य पं. जनार्दन शुक्ला के अनुसार के शनिदेव का बीज मंत्र जाप करें, साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करना श्रेयष्कर रहेगा।

 

मेष- आलस से बचकर रहें। कार्यों में रुकावट आ सकती है। महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान संभव है। आज लक्ष्मी माता को लाल फूल चढ़ाएं, कामना पूरी होगी।
वृषभ- दिन की शुरुआत आनंदप्रद रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। परिजनों की मदद से कार्य सम्पन्न होंगे। आज लक्ष्मी नारायण के मंदिर में घी दान करें। कीर्ति बढ़ेगी।
मिथुन- जिसे आप किसी काम का न समझते थे आज वही आपके कार्यों में सहभागी बनेगा। आज लक्ष्मीजी को हलवे का भोग लगाएं और कार्यसिद्धि की कामना करें।
कर्क- सामाजिक कुछ लोग आपके किए कार्यों से नाखुश रहेंगे। कार्यों को परिजनों में प्रशंसा मिलेगी। खर्चों में कमी करें। कानूनी विवाद निपटेंगे। लक्ष्मी नारायण के मंदिर में आज लाल ध्वज अर्पण करें, विजय होगी।

सिंह- आपकी दिनचर्या बदलाव होगा। रचनात्मक अथवा व्यापारिक कार्यों से आर्थिक लाभ होगा। नवीन योजनाओं में निवेश संभव है। लक्ष्मी माता को लाल फूल की माला अर्पण करें, सौभाग्य बढ़ेगा।
कन्या- व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। परिवार में तनाव से चिंता बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। धर्म कर्म में समय व्यतीत होगा। लक्ष्मीजी को सौंदर्य सामग्री अर्पण करें, कामना पूरी होगी
तुला- दिन मध्यम है। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल होगा। लक्ष्मीजी को सिंदूर और गुड़ से बने नेवैद्य अर्पण करें, विवाह बाधा दूर होगी।
वृश्चिक- आलस त्यागें, समय पर काम करें। आपकी मेहनत से व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है। आय से अधिक व्यय न करें। माता को काजल और कमल गट्टे की माला अर्पण करें, शत्रु परास्त होंगे।

धनु– आज आकस्मिक लाभ हो सकता है। निकटजनों की प्रगति से प्रसन्नता होगी। परिश्रम से शुभ परिणाम मिलेंगे। विदेश जाने के योग बनेंगे। आज रात्रि लक्ष्मी माता के मंदिर में 108 सरसों के तेल के दीपक लगाएं, मुकदमे में विजय होगी।
मकर- पारिवारिक जिम्मेदारी बढऩे से व्यस्तता बढ़ेगी। कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। दिन अनुकूल है। लक्ष्मीजी को इत्र और लाल साड़ी अर्पण करें। व्यापार में सफलता मिलेगी और कीर्ति बढ़ेगी।
कुम्भ– मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने में संदेह है। हनुमान मंदिर में सिंदूर और तेल अर्पण करें, रुके काम बनेंगे। दूसरों के झंझटों में न पड़ें। माता को सूखे मेवे के साथ मिठाई का नेवैद्य लगाएं।
मीन- बिना सोच विचार के कोई भी काम न करें। मांगलिक आयोजनों के लिए रूपरेखा में परिवर्तन होगा। अच्छे कार्यों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। विरोधियों से सावधान रहें। माता के मंदिर में लाल चुनरी के साथ खारक भी अर्पण करें। लाभ होगा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.