scriptखतरे में शहर: जबलपुर में होम्योपैथी डॉक्टर, ट्रेवल एजेंट सहित 10 कोरोना पॉजिटिव | 10 corona positive found with homeopathic doctor, travel agent in JBP | Patrika News

खतरे में शहर: जबलपुर में होम्योपैथी डॉक्टर, ट्रेवल एजेंट सहित 10 कोरोना पॉजिटिव

locationजबलपुरPublished: Jun 28, 2020 11:09:23 am

Submitted by:

Lalit kostha

खतरे में शहर: जबलपुर में होम्योपैथी डॉक्टर, ट्रेवल एजेंट सहित 10 कोरोना पॉजिटिव
 

corona

corona

जबलपुर। शहर के एक होम्योपैथी डॉक्टर, ट्रेवल एजेंसी के संचालक सहित दस व्यक्तियों को शनिवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। एनआईआरटीएच, वायरोलॉजी लैब और ट्रूनेट मशीन में नमूनों की जांच में कोविड-19 संक्रमण मिला है। इसमें करमेता में बजरंग नगर निवासी 46 वर्षीय होम्योपैथी डॉक्टर, मदन महल-प्रेमनगर निवासी 46 वर्षीय ट्रेवल एजेंट, ओमती निवासी 22 वर्षीय युवक, गढ़ा फाटक जगदीश मंदिर निवासी 46 वर्षीय पुरुष, खेरमाई वार्ड हनुमानताल निवासी 40 वर्षीय महिला, कोतवाली-हनुमानताल निवासी 24 वर्षीय युवक, आइटीआई निवासी 15 वर्षीय किशोर, भानतलैया-बेलबाग निवासी 51 वर्षीय पुरुष, सर्वोदय नगर निवासी 40 वर्षीय पुरुष एवं डुमना रोड निवासी 42 वर्षीय महिला शामिल है। संक्रमितों में एक व्यक्तिकी ट्रेवल हिस्ट्री सामने आई है। पांच संक्रमितों का पूर्व में पॉजिटिव मिले व्यक्तियों के निकट सम्पर्क का पता चला है। ज्यादातर संक्रमित सर्दी-गले में खराश और बुखार से पीडि़त मिले हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 392 हो गई है। एक्टिस केस 69 हैं।

जिले में संक्रमित 392, एक की ट्रेवल हिस्टी और पांच पूर्व संक्रमितों के सम्पर्क में आए

 

10 corona positive found with homeopathic doctor, travel agent in Jabalpur

दिल्ली से लौटा डॉक्टर, विक्टोरिया में भर्ती
संकमित मिला होम्योपैथी डॉक्टर 14 जून को दिल्ली से शहर आया है। स्वास्थ्य खराब होने पर विक्टोरिया अस्पताल में जांच कराने गया था। संदिग्ध लक्षण पर डॉक्टर को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती रखा गया है। डॉक्टर की कृषि उपज मंडी के पास क्लीनिक है। स्वास्थ्य विभाग डॉक्टर के सम्पर्क में आए लोगों के साथ ही क्लीनिक के खुलने से सम्बंधित जानकारी जुटा रहा है।

पूर्व संक्रमित के सम्पर्क में आए
-खेरमाई वार्ड हनुमानताल निवासी 40 वर्षीय महिला: घंटाघर के पास सुधीर फार्मा की कर्मचारी। इस दवा दुकान की एक महिला कर्मी तीन दिन पहले पॉजिटिव मिली है।
-गढ़ा फाटक निवासी 46 वर्षीय पुरुष : पाटन निवासी कोरोना संक्रमित महिला के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ। मृतका के परिवार के अन्य कई सदस्य पूर्व संक्रमित है।
– कोतवाली-हनुमानताल निवासी एक 24 वर्षीय युवक : इसके माता-पिता पिछले सप्ताह संक्रमित मिले हैं।
– पिपरिया-कटंगी निवासी 15 वर्षीय किशोर : आईटीआई-माढ़ोताल में पूर्व संक्रमित महिला के घर पर किराए से रहता है।
– ट्रिपलआईटीडीएम में हाउसकीपिंग का काम करने वाली 42 वर्षीय महिला : संस्थान की एक अधिकारी सहित उसके परिवार के चार सदस्य कुछ दिन पहले पॉजिटिव मिले हैं।

 

इनके केस से खतरा बढ़ा
प्र्रेमनगर निवासी ट्रेवल एजेंट : पंकज ट्रेवल्स का संचालक। 22 जून को बुखार आया। प्राइवेट डॉक्टर से जांच कराई। 23 जून को नागरथ चौक स्थित निजी अस्पताल में भर्ती हुआ। 24 जून को नागपुर रोड दशमेश द्वार के पास एक डॉक्टर की क्लीनिक में गया। इस क्लीनिक में वह 26 जून को दोबारा जांच के लिए गया। इस बीच संदिग्ध लक्षण पर नमूने जांच के लिए भेजे गए। 27 जून को रिपोर्ट पॉजीटिव आई। अब इतनी जगह से संक्रमित के सम्पर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
ओमती निवासी 22 वर्षीय युवक: एसी इंस्टालेशन का काम करता है। यह कुछ दिन पहले डॉ. मुखर्जी के यहां एसी इंस्टॉल करने गया था।
भानतलैया निवासी 51 वर्षीय पुरुष : सोफा-कुशन का काम करता है।
सर्वोदय नगर निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति : सघन बस्ती क्षेत्र है। पूर्व में संक्रमित मिल चुके हैं। तब तेजी से संक्रमण फैला था।
गढ़ा फाटक निवासी 46 वर्षीय पुरुष: यह व्यक्तिनिवाडग़ंज के गल्ला मंडी निवासी केनवासर्स के यहां काम करता है। केनवासर्स के संचालक एवं अन्य सदस्यों के दूसरे लोगों के सम्पर्क में आने की सम्भावना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो