जबलपुर

अभी और आग उगलेगा सूरज, 42 डिग्री के पार हुआ पारा, लू के थपेड़ों से बुरा हाल- देखें वीडियो

अभी और आग उगलेगा सूरज, 42 डिग्री के पार हुआ पारा, लू के थपेड़ों से बुरा हाल- देखें वीडियो
 

जबलपुरApr 19, 2022 / 10:06 am

Lalit kostha

Weather Report: पश्चिम राजस्थान में फिर शुरू हुई भीषण गर्मी

जबलपुर। नौतपा के पहले ही सूर्यदेव अपने तेवर दिखा रहे हैं। लू के थपेड़ों से आमजन के साथ पशु पक्षी भी झुलसते नजर आ रहे हैं। सुबह से ही सूरज की गर्मी इतनी है कि लोग बाहर निकलने के पहले सोचने लगते हैं। तापमान में हर दिन वृद्धि दर्ज की जा रही है। मौसम के जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में अभी तापमान और बढ़ सकता है। हालांकि कुछ राहत के बादल आ सकते हैं, लेकिन इस बार गर्मी अपने चरम पर होगी।

मौसम: लगातार बढ़ रहा शहर का तापमान, दोपहर में सूनी होने लगीं सडक़ें

धूप झुलसा रही है, लू के थपेड़ों से शहरवासियों का बुरा हाल है। दोपहर 12.30 से 3 बजे के बीच सूर्यदेव की तपिश असहनीय हो रही है। ऐसे में दोपहर के दौरान सडक़ें सूनी हो जा रही हैं। पारा लगातार चढ़ रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। दिन का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सुबह आद्र्रता 26 प्रतिशत व शाम को आद्र्रता 13 प्रतिशत रिकार्ड की गई। 5 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दक्षिण पश्चिमी हवा चली। पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

अपनी डाइट में शामिल करें
गर्मी से बचाव के लिए लोगों ने मौसमी फल तरबूज, खरबूज और ककड़ी, खीरा को अपनी डाइट में शामिल कर लिया है। जल जीरा, आम का पना, नीबू पानी, शरबत, लस्सी, नारियल, गन्ना रस जैसे शीतल पेय का भी लोग उपयोग कर रहे हैं।

Home / Jabalpur / अभी और आग उगलेगा सूरज, 42 डिग्री के पार हुआ पारा, लू के थपेड़ों से बुरा हाल- देखें वीडियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.