जबलपुर

पड़ोसी ने अकेला पाकर 10 साल की बच्ची से किया दुराचार , अब फंसा ये पेंच

पड़ोसी ने अकेला पाकर 10 साल की बच्ची से बना लिए शारिरिक संबंध, अब फंसा ये पेंच
 

जबलपुरJun 07, 2018 / 02:46 pm

Lalit kostha

churu girl

जबलपुर। मासूमों से बलात्कार के मामलों में कमी आने के बजाये इनकी संख्या दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही है। सरकारी सख्ती और कानून का डर भी वहशी दरिंदों को नहीं रह गया है। जबलपुर में एक दिन में दिन मासूमों के साथ दुराचार के मामले आए हैं। जिसके बाद कानून व्यवस्था के भय पर भी सवाल उठने लगे हैं।
पहला मामला खमरिया थाना क्षेत्र का है। जहां पांचवी कक्षा में पढऩे वाली 10 वर्षीय बालिका से पड़ोसी द्वारा दुराचार किया गया है। बालिका ने बताया कि दो हफ्ते से मोहल्ले में रहने वाला जोजम कोल उसके साथ गंदी हरकत कर रहा है। मम्मी पापा को बताने पर जान से मारने की धमकी देता है। बहुत हिम्मत करके बुधवार रात को बच्ची मां के साथ रिपोर्ट लिखाने पहुंची है।
दूसरा मामला भी खमरिया थाना का है। यहां 11 साल की बच्ची ने बताया कि वह स्कूल में छुट्टी होने से घर पर रहती है। उसके माता पिता मजदूरी करते हैं। दो सप्ताह पहले अरुण उर्फ गुड्डा कोल उसे बहलाकर अपने घर ले गया था। जहां उसने जबरदस्ती शारिरिक संबंध बनाए। दर्द से कराहती रही लेकिन उसने नहीं छोड़ा। तीन चार बार उसने बच्ची को हवस का शिकार बनाया। बुधवार को सारी बात उसने अपनी मां से बताई तब रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।


दोस्त ने बनाया हवस का शिकार
तीसरा मामला पनागर थाना क्षेत्र का है। एक 17 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह विजय नगर में संगीत सीखने जाती है। क्लास सुबह 11 से शाम 5बजे तक रहती है। उसे साथ रोशन चौबे शंकर नगर माढ़ोताल निवासी युवक भी संगीत सीखता है। कभी कभार रोशन क्लास देर होने पर उसे बाइक से घर छोड़ देता था। 19 अप्रैल को भी रोशन उसे घर छोडऩे आया था। उस समय घर पर कोई नहीं था। तो उसने अकेलेपन का फायदा उठाते हुए जबरदस्ती दुष्कर्म किया। उसे मना करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। अब दोबारा फिर से गलत काम करने के लिए कह रहा है, मना करने पर बदनाम करने की धमकी देता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Home / Jabalpur / पड़ोसी ने अकेला पाकर 10 साल की बच्ची से किया दुराचार , अब फंसा ये पेंच

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.