scriptजबलपुर में दर्दनाक हादसा, खेल-खेल में 11 साल के बच्चे का दम घुटा | 11-year-old child dead in Tragic accident in jabalpur | Patrika News

जबलपुर में दर्दनाक हादसा, खेल-खेल में 11 साल के बच्चे का दम घुटा

locationजबलपुरPublished: Sep 19, 2019 12:13:00 pm

Submitted by:

abhishek dixit

बधैया मोहल्ला में दर्दनाक हादसा

123.jpg

Accident in Jabalpur

जबलपुर. गोहलपुर थाना क्षेत्र में खेल-खेल में एक 11 वर्ष के बच्चे के गले में रस्सी फंस गई। दम घुटने से बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। बच्चे की गर्दन को फंदे में फंसा देखकर मां भागती हुए आयी। रस्सी को खोलकर अलग किया। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। बच्चे को दमोहनाका स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गए। जांच के बाद चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर सुनकर बदहवाश मां अपने कलेजे के टुकड़े को चिपकार रो रही थी तो छोटे-भाई बहन का भी रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मोतीनाला बधैया मोहल्ला निवासी राकेश यादव का 11 वर्षीय पुत्र आर्यन यादव अपने घर में खेल रहा था। छोटे भाई-बहन स्कूल गए हुए थे। मां बर्तन धो रही थी। इसी दौरान आर्यन घर में गाय बांधने की रस्सी (गिरमा) को लेकर खेलने लगा। रस्सी दीवार में एक खूटे से बंधी हुई थी। इसी दौरान रस्सी गले में फंसने के साथ ही वह झूल गया। दम घुटने से उसकी कुछ ही देर में मौत हो गई।

स्कूल जाने के ठीक पहले हादसा
पुलिस के अनुसार आर्यन निकिता कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा छठीं का छात्र था। उसका छोटा भाई और बहन सुबह की शिफ्ट में स्कूल गए हुए थे। आर्यन का स्कूल दोपहर 12 बजे से लगता था। वह प्रतिदिन की तरह स्कूल जाने के लिए यूनिफॉर्म पहनकर तैयार था। स्कूल के समय में कुछ समय बचा था तो अकेला ही रस्सी लेकर खेलने लगा। उस वक्त घर में मां थी। वह बर्तन धोने पीछे की ओर चली गई। इसी बीच खेल-खेल में आर्यन फंदे में फंस गया। उसकी मां कुछ देर बाद आकर देखी तो वह रस्सी के सहारे झूल रहा था। तीन भाई-बहनों में आर्यन सबसे बड़ा था।

थाना क्षेत्र में एक बच्चा खेल-खेल में अनहोनी का शिकार हो गया। बच्चे की मौत हो गई है। मामले की जांच की जा रही है।
– प्रवीण धुर्वे, थाना प्रभारी, गोहलपुर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो