script12 राशियों पर जानें क्या होगा शनिदेव का असर, किसकी चमकेगी किस्मत | 12 rashi par shani dev ka prabhav, aaj ka horoscope | Patrika News

12 राशियों पर जानें क्या होगा शनिदेव का असर, किसकी चमकेगी किस्मत

locationजबलपुरPublished: Jul 06, 2019 10:09:28 am

Submitted by:

Lalit kostha

कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। भाग्योदय संभव

shani jayanti amavasya 2019

shani jayanti amavasya 2019

मेष- आपकी आदतों के कारण आपने अपनों से दूरियां बना ली। समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार को बदले तो अच्छा होगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे।
वृषभ- पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। भाग्योदय संभव हे। जो भी काम करें पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करेें, निश्चित ही सफल होंगे।
मिथुन- नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोले नुकसान हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते हैं।
कर्क- आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगों की आपने मदद की थी, वहीं आपका विरोध करेंगे। रुचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख-सुविधा पर खर्च संभव है।

 

shani dev

सिंह- वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। कारोबार में नये सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पूरे होने में समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव है।
कन्या– बीती बातों को भुलाकर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें। आपकी उन्नति विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
तुला- सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे है। उधार दिया पैसा आने में संदेह है।
वृश्चिक– कार्यस्थल पर सहकर्मी आपकी सफलता से ईष्र्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनीकी का प्रयोग लाभान्वित करेगा।

shani dev

धनु- धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। धनार्जन के नये स्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। पारिवारिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी।
मकर- रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा, पर घबराए नहीं अपने इष्ट पर भरोसा रखें। सब अनुकूल होगा।
कुम्भ- नई योजनाओं में पूंजी निवेश सोच-समझकर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन-जायदाद के मसले लंबित होंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आपको ख्याति दिलवा सकते हैं।
मीन- नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बड़ों से मार्गदर्शन व सलाह लें। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें। किसी की बातों में जल्द फंस जाते हैं। खुद को परिपक्व करें। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो