scriptदो युवकों ने छात्रा का खींचा दुपट्टा, ग्रामीणों ने की धुनाई | 2 youth molested for teen girl, villagers beaten, news in hindi | Patrika News

दो युवकों ने छात्रा का खींचा दुपट्टा, ग्रामीणों ने की धुनाई

locationजबलपुरPublished: Jul 30, 2019 03:15:54 pm

Submitted by:

tarunendra chauhan

पनागर की घटना
 

molestation

molestation

जबलपुर. सहेली के साथ जा रही 16 वर्षीय छात्रा का दुपट्टा खींचना दो युवकों को महंगा पड़ा। छात्रा के पिता व भाई पहुंच गए और गांव वालों की मदद से दोनों मनचलों को पकड़ लिया। दोनों की पिटाई कर पनागर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया।

पनागर पुलिस के अनुसार किशोरी 12वीं में पढ़ती है। वह सहेली के घर गई थी। वहां से दोनों किराने का समान लेने निकली थीं। दुकान से लौटते समय इमलई मोड़ पर पीछे से बाइक से दो युवक आए। दोनों ने किशोरी और उसकी सहेली को रोक लिया। हाथ पकड़ कर उसे और उसकी सहेली को खींचने लगे। विरोध करने पर दोनों ने दुपट्टा खींच लिया। दोनों ने शोर मचाया, तो उनके परिजन और गांव के लोग पहुंच गए और भाग रहे बाइक सवार युवकों को दबोच लिया। युवक गोसलपुर निवासी अमित काछी (22) व सचिन सेन (20) हैं।

शहर व ग्रामीण अंचल में सरेराह युवतियों से छेड़छाड़ की वारदात आम हो गई है। शोहदों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि भरे बाजार में भी अपनी हरकत से बाज नहीं आते। इनको पकड़े जाने का भी भय नहीं रहता है। इसी कारण ये ओछी मानसिकता के युवा राह चलते छेडख़ानी करते हैं। कुछ दिन पहले भाई के साथ बाइक से जा रही युवती को चलती गाड़ी से मनचलों ने खींच लिया था, जिससे भाई-बहन गिरकर घायल हो गए थे। भाग रहे मनचलों में एक को लोगों ने पकड़ लिया था, लेकिन इसके बावजूद भी इस तरह की घटनाओं में अंकुश नहीं लग पा रहा है। समाजशास्त्रियों के अनुसार समाज में संस्कारों की कमी आती जा रही है, जिसके चलते इस तरह की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो रही है। वर्तमान में जरूरत है कि माता-पिता अपने बच्चों को संस्कारवान बनाएं, ताकि आने वाले समय में इस तरह की छेड़छाड़ की घटनाएं नहीं हो सकें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो