scriptअवकाश के दिन नगर निगम के खजाने में जमा हुए 20 लाख रुपए | 20 lakh rupees tax deposited in the nagar nigam jabalpur on holiday | Patrika News

अवकाश के दिन नगर निगम के खजाने में जमा हुए 20 लाख रुपए

locationजबलपुरPublished: Mar 02, 2020 03:41:37 pm

Submitted by:

abhishek dixit

अवकाश के दिन नगर निगम के खजाने में जमा हुए 20 लाख रुपए

Nagar Nigam Jabalpur

Nagar Nigam Jabalpur

जबलपुर. वित्तीय वर्ष का एक-एक दिन बीतने के साथ ही नगर निगम का राजस्व वसूली लक्ष्य और मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में रोजाना चार करोड़ रुपए की राजस्व वसूली के निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए निगम का राजस्व अमला पूरी ताकत झोंक रहा है। मौजूदा वित्तीय वर्ष के तीस दिन बचे हैं। ऐसे में राजस्व वसूली के लिए एक-एक दिन महत्वपूर्ण हो गया है। अवकाश के दिनों में भी निगम की टीम को सक्रिय रखा गया है। रविवार को भी निगम मुख्यालय से लेकर जोन कार्यालयों में काउंटर खुले रहे। निगम की टीम सभी जोन में सक्रिया रही। इस दौरान निगम के खजाने में सम्पत्ति कर, जल शुल्क, बाजार विभाग, भवन शाखा, लीज सेक्शन, कॉलोनी सेल, होर्डिंग समेत अन्य मदों से बीस लाख रुपए जमा हुए।

ये है स्थिति
149.45 करोड़ रुपए की आय 2018-19 में
409 करोड़ रुपए का लक्ष्य 2019-20 में
130.26 करोड़ की आय अब तक
30 दिन बचे हैं वित्तीय वर्ष के लिए

आज से कियोस्क सेंटर से मिलेगी भू अभिलेखों की प्रतिलिपि
भू अभिलेखों की प्रतिलिपि अब एमपी ऑनलाइन के किसी भी कियोस्क सेंटर से निर्धारित दरों पर प्राप्त की जा सकेंगी। सोमवार से ये व्यवस्था लागू हो जाएगी। कलेक्टर कार्यालय की भू अभिलेख शाखा के अनुसार भू अभिलेख की प्रतिलिपि के लिए नई दरों के अनुसार खसरा की प्रतिलिपि का प्रथम पृष्ठ 30 रुपए व प्रत्येक अतिरिक्त पृष्ठ 15 रुपए, बी.1 की प्रतिलिपि का प्रथम पृष्ठ 30 रुपए व प्रत्येक अतिरिक्तपृष्ठ 15 रुपए, नक्शा की प्रतिलिपि का प्रथम पृष्ठ 30 रुपए व प्रत्येक अतिरिक्तपृष्ठ 15 रुपए और खातावार खसरा की प्रतिलिपि प्रथम पृष्ठ 30 रुपए व प्रत्येक अतिरिक्तपृष्ठ 15 रुपए की दर निर्धारित की गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो