scriptAstrology : नए साल में एक राशि में होंगे सूर्य और शनि, जानें किस राशि पर कैसा पड़ेगा प्रभाव | 2020 kis rashi ke liye kaisa rahega new year prediction with horoscope | Patrika News

Astrology : नए साल में एक राशि में होंगे सूर्य और शनि, जानें किस राशि पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

locationजबलपुरPublished: Dec 21, 2019 05:05:32 pm

Submitted by:

abhishek dixit

Astrology : नए साल में एक राशि में होंगे सूर्य और शनि, जानें किस राशि पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

indian astrology

25 दिसंबर को बनेगा यह महायोग, बुध-चन्द्रमा धनु में आने से बढ़ेगी राजनीतिक व धार्मिक क्षेत्र में उथल-पुथल

जबलपुर. अंग्रेजी कैलेंडर के नए साल 2020 में एक ही राशि में पांच ग्रहों के संचरण के कारण कहीं लाभ तो कहीं हानि की स्थिति निर्मित होगी। परस्पर विरोधी ग्रह सूर्य और शनि के समान राशि में होने के कारण मौसम बिगड़ सकता है। ज्योतिर्विद् जनार्दन शुक्ला के अनुसार पौष शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि बुधवार को साल 2020 का शुभारंभ होगा। साल के पहले दिन पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र और व्यतिपात योग है। उस दिन चंद्रमा मीन राशि में संचरण करगा, जबकि धनु राशि में सूर्य के साथ चार ग्रह शनि, बुध, गुरु और केतु रहेंगे। 14 जनवरी को सूर्य का राशि परिवर्तन होगा, जबकि शनि और गुरु धनु राशि में ही रहेंगे।

पंचग्रही योग में सूर्य और शनि के एक ही राशि में होने और 26 दिसम्बर को पड़ रहे सूर्य ग्रहण के प्रभाव से मौसम में असंतुलन की स्थिति निर्मित हो सकती है। हालांकि ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार विदेशों में भारत की राजनीतिक साख बढ़ेगी। धनु राशि में शनि के साथ गुरु होने से किसानों के लिए फायदेमंद होगा। फसल अच्छी होगी। शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में अच्छे कार्य होंगे। ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव होंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार जिन राशि के जातकों पर ग्रहों का संयोग अच्छा नहीं है, उन्हें ग्रह शांति के उपाय करना चाहिए।

विभिन्न राशि के राशि के जातकों पर प्रभाव (ज्योतिषाचार्यों के अनुसार )
मेष : स्थायी सम्पत्ति प्राप्ति का योग, मनोवांछित सफलता मिलेगी।
वृष : व्यापार में लाभ, नौकरी में पदोन्नति।
मिथुन : स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, चिकित्सा में व्यय।
कर्क : कारोबार में विस्तार, संतान की उन्नति।
सिंह : नया कारोबार, व्यापारिक यात्रा, दाम्पत्य सुख।
कन्या : रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, व्यापार में उन्नति होगी।
तुला : सफलता में विलम्ब, धन का अपव्यय।
वृश्चिक : पदोन्नति, स्थानांतरण, मुकदमे में जीत।
धनु : सम्मान में वृद्धि, कार्य का विस्तार होगा।
मकर : मनोरंजक यात्रा, पूंजी निवेश और सफलता मिलेगी।
कुम्भ : सामाजिक सम्मान, कार्य विस्तार, स्वास्थ्य अनुकूल
मीन : लाभ, यश, सम्मान।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो