जबलपुर

30 साल का शोहदा बना हैवान, 65 साल की महिला से किया बलात्कार

जबलपुर के कुंडम थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात
 

जबलपुरMay 16, 2020 / 10:23 pm

shyam bihari

Maharashtra Crime : महाराष्ट्र में रोजाना 30 बच्चों अपरहण, इनमें 72 फीसदी लड़कियां

जबलपुर। लगता है समाज को अपराधियों की नजर लग गई है। अपराधी विश्वास का गला घोंटकर हैवान बन रहे हैं। जबलपुर जिले के कुंडम थाना क्षेत्र में 30 साल के युवक ने 65 साल की महिला से बलात्कार किया। यह सनसनीखेज खबर थाने तक पहुंची तो सब सन्न रह गए। महिला आरोपी युवक को जानती थी। लेकिन, युवक सबकुछ भूलकर हैवान बन गया।

जानकारी के अनुसार जबलपुर के कुंडम के जंगल में 65 वर्षीय वृद्धा से 30 वर्षीय युवक ने मारपीट कर बलात्कार किया। वृद्धा ने घर जाकर बहू को घटना की जानकारी दी। बहू उसे लेकर खमरिया थाने पहुंची। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर केस डायरी कुंडम थाने को भेज दी। कुंडम पुलिस ने आरोपी युवक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

कुंडम पुलिस के अनुसार मंडला निवासी 65 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि एक सप्ताह पहले वह भाई को देखने आई थी। वह 12 मई को बहू के साथ बहन के घर गई थी। 13 मई को दोपहर तीन बजे वह बहू और बहन के साथ घर लौट रही थी। सिलपुरा के आगे जंगल में पड़रिया गांव का अनूप सिंह मिला। वृद्धा की बहन उसे जानती थी। अनूप ने उन्हें अपने साथ कुठरा गोंदरी चलने को कहा। रास्ते में सभी एक पेड़ के नीचे बैठ गए। कुछ देर बाद वृद्ध की बहन और बहू आगे चलने लगे। बीच में अनूप था। अंधेरा होने पर अनूप वृद्धा का मुंह दबाकर जंगल में ले गया। वृद्धा ने शोर मचाने का प्रयास किया तो अनूप ने उसका मुंह दबाकर मारपीट की और बलात्कार किया। उसकी सोने की लौंग भी गिर गई। रात करीब 10 बजे वृद्धा गांव पहुंची और बहू को आपबीती सुनाई। खमरिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट, बलात्कार व धमकी देने का प्रकरण दर्ज कर केस डायरी कुंडम थाने को भेजा। कुंडम पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी पड़रिया निवासी अनूप सिंह गोंड को गिरफ्तार कर लिया।
आम मांगने के बहाने युवती से छेड़छाड़, गिरफ्तार
जबलपुर के बेलखेड़ा थानांतर्गत रहने वाली 19 वर्षीय युवती से कच्चे आम मांगने पहुंचे मनचले ने उससे छेड़छाड़ की। युवती ने शोर मचाते हुए धक्का देकर आरोपी को गिरा दिया। तभी उसके बड़े पिता आ गए, तो मनचला धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। युवती घर में अकेली थी। तभी मोहन बर्मन कच्चे आम मांगने आया। वह आम देने लगी, तो उसका हाथ पकड़ कर लिपट गया। शोर सुनकर उसके बड़े पिता वहां पहुंचे। मोहन बर्मन को पकडऩे की कोशिश की, तो वह भाग गया। शाम को उसके पिता खेत से लौटे, तो उसने आपबीती सुनाई और थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने खिलाफ छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कर भैरोघाट निवासी मोहन बर्मन को गिरफ्तार कर लिया।

Home / Jabalpur / 30 साल का शोहदा बना हैवान, 65 साल की महिला से किया बलात्कार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.