जबलपुरPublished: Jan 17, 2023 06:46:10 pm
praveen chaturvedi
भविष्य के ईंधन के रूप में एथेनॉल को महत्व दिया जा रहा है। पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के बीच पेट्रोलियम कंपनियां इसका मिश्रण बढ़ा रही हैं। पहले यह 10 प्रतिशत था, अब इसकी मात्रा बढ़ रही है। भविष्य में इसका व्यापक पैमाने पर उपयोग की सम्भावना है।
जबलपुर। जबलपुर व आसपास के तीनों प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में वृहद उद्योगों के रूप में एथेनॉल निर्माण इकाइयां अब जल्द स्थापित होंगी। एमपीआइडीसी ने हाल ही में चार उद्योगों को 32 हेक्टेयर भूमि आवंटित की है। इसमें 550 करोड़ का निवेश और छह सौ लोगों को रोजगार मिल सकता है।