चारों केटेगरी में आगे-
मप्र हाईकोर्ट ने सिविल जज वर्ग 2 के 192 व बैकलॉग के पदों को मिलाकर कुल 252 पदों के लिए 2019 में आवेदन आमंत्रित किए थे। प्रारम्भिक व मुख्य परीक्षा में सफल होने के बाद करीब 350 उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल हुए। इंटरव्यू के पश्चात सफल घोषित किये गए अभ्यर्थियों में से महिलाओं ने हर वर्ग में बाजी मारी।
सामान्य अनारक्षित वर्ग में चयनित कुल 98 में से 67, ओबीसी वर्ग में चयनित कुल 12 में से 7, एससी वर्ग में चयनित 21 में से 12 व एसटी वर्ग में चयनित 6 में से 3 पदों पर महिला अभ्यर्थी सफल रहीं।
हर वर्ग में महिला प्रथम-.
घोषित परिणाम के अनुसार सामान्य वर्ग की चयन सूची में पहले तीन स्थानों पर महिला उम्मीदवार काबिज हैं। पहले स्थान पर प्रिया राठी, दूसरे स्थान पर दीक्षा सिंह राठौर व तीसरे स्थान पर ज्योति फुस्केले हैं। ओबोसी वर्ग में हर्षा परमार, एससी वर्ग में रिया डेहरिया व एसटी वर्ग में भी महिला उम्मीदवार ऋतु प्रजापति ने अपने वर्ग की चयन सूची में प्रथम स्थान हासिल किया। स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष आरके सिंह सैनी ने बताया कि इसके पूर्व सिविल जज की परीक्षाओं में बहुत कम महिला अभ्यर्थी सफल हो पाती थी। उन्होंने इसे सकारात्मक परिवर्तन बताया।
जबलपुर की पारुल को 25 वीं रैंक-
जबलपुर की पारुल जैन ने चयन सूची में अनारक्षित वर्ग में 25 वीं रैंक हासिल की। उन्होंने 442 में से 250.42 अंक हासिल किए। पारुल ने कहा कि प्रतिदिन हाईकोर्ट के सामने से गुजरती थीं। वकील और जजों को देखकर उनके दिल मे भी जज बनने की प्रेरणा मिली। वे रादुविवि से बीएएलएलबी हैं।