scriptशर्मनाक.. 70 वर्षीय पिसाच ने किया पांच की अबोध से दुष्कर्म का प्रयास | 70 year old man tried to child Misdeed | Patrika News

शर्मनाक.. 70 वर्षीय पिसाच ने किया पांच की अबोध से दुष्कर्म का प्रयास

locationजबलपुरPublished: Jul 01, 2018 09:23:02 pm

Submitted by:

deepankar roy

परिजन की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज

70 year old man tried to child Misdeed

70 year old man tried to child Misdeed

जबलपुर । तिलवारा थाना क्षेत्र निवासी पांच साल की मासूम बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले 70 साल के वृद्ध ने दुष्कर्म की कोशिश की। आरोपित बच्ची को बहला-फुसलाकर जंगल की ओर ले जा रहा था। रास्ते में उसने छेड़छाड़ की। मासूम किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंची और मां को घटना की जानकारी दी। परिजन की शिकायत पर तिलवारा पुलिस ने आरोपित के खिलाफ छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया है। आरोपित ने 22 जून को मासूम की बड़ी बहन से भी छेड़छाड़ की थी।

बालिका से छेड़छाड़ की थी

पुलिस ने बताया, तिलवारा क्षेत्र निवासी छोटेलाल उर्फ जंगली दादा बेटे-बहू के साथ रहता है। छोटेलाल ने 22 जून को पड़ोस में रहने वाले परिवार की 12 साल की बालिका से छेड़छाड़ की थी। बालिका की शिकायत पर उसकी मां ने जंगली के बेटा-बहू से शिकायत की तो उन्होंने उम्र का हवाला देते हुए मनाने की कोशिश की। जंगली ने भी अपनी करतूत के लिए माफी मांगी थी। शनिवार को उसी परिवार की पांच साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। जंगली उसे बहला-फुसला कर जंगल की तरफ ले जाने लगा। वहां उसने बच्ची के नाजुक अंगों से छेड़छाड़ की। मासूम चीखती हुई घर पहुंची और मां को जानकारी दी। परिजन मासूम को लेकर तिलवाराघाट थाने पहुंचे। उनकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है।

पीछा कर करता था छेड़छाड़

रांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली 27 वर्षीय महिला के साथ वहीं का एक मनचला दस दिनों से छेड़छाड़ कर रहा था। वह महिला का आते-जाते पीछा करता था। 20 जून को महिला बेटी को स्कूल छोडऩे गईए तो उसने उसका हाथ पकड़ कर खींच लिया। विरोध करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। मनचले की छेड़छाड़ से परेशान होकर महिला शनिवार को थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराईन्। पुलिस के अनुसार महिला 15 दिन पहले सब्जी लेने गई थी। वहां सुरेश चौधरी मिला। उसने महिला से बात करने की कोशिश की। महिला उसे फटकार लगाते हुए घर चली गई। सुरेश भी उसके पीछे घर तक पहुंच गया। तब से आते-जाते वह महिला का पीछा कर छेड़छाड़ करता था। पुलिस ने सुरेश के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो