script82 फीसदी किसानों का सर्वे, 24 प्रतिशत को ही मिला लाभ | 82 farmers are surveyed, 24 got benefits | Patrika News

82 फीसदी किसानों का सर्वे, 24 प्रतिशत को ही मिला लाभ

locationजबलपुरPublished: Dec 22, 2019 01:43:41 am

Submitted by:

sudarshan ahirwa

प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना : तीन लाख से ज्यादा हैं खाते

Farmers are waiting for crop insurance amount

अब तक नहीं मिली सम्मान निधि

जबलपुर. जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत खातों को अपलोड करने का काम अधूरा है। अब तक करीब 82 फीसदी किसानों के खाते पोर्टल पर अपलोड हुए हैं। यदि बाकी खाते योजना में शामिल नहीं होते हैं तो इन किसानों को इसका फायदा ही नहीं मिल पाएगा। जितने खाते अपलोड हुए हैं, उनमें भी लगभग 24 फीसदी किसानों के बैंक खातों में सम्मान निधि की राशि आई है। इनमें से कई किसानों को तीन किश्तों का भुगतान हो चुका है।
किसान सम्मान निधि के तहत सातों तहसीलों में करीब 3 लाख 73 हजार 857 खाते हैं। इनमें अब तक करीब 3 लाख 2 हजार 600 से ज्यादा खाते पोर्टल पर अपलोड हो सके हैं। यदि इनका आंकड़ा देखा जाए तो यह करीब 82 फीसदी होता है। बीच में खाता अपलोड करने की प्रक्रिया तो तेज रही, लेकिन अभी यह प्रक्रिया धीमी पड़ गई है। रोजाना जिले में 20 से 25 खाते ही अपलोड हो रहे हैं। जबकि इस काम को पहले ही पूरा किया जाना था।
जबलपुर तहसील में ज्यादा खाते
जिले की सातों तहसील में करीब 1508 गांव हैं। इनमें सबसे ज्यादा खाता 89 हजार 629 जबलपुर तहसील में है। कुंडम में 31 हजार 554, पाटन में 43 हजार 258, सिहोरा में 53 हजार 394, मझौली में 52 हजार 940, शहपुरा में 48 हजार 538 और पनागर में करीब 54 हजार 535 खाते हैं। इनमें खाता अपलोड के मामले में पाटन तहसील का स्थान सबसे ऊपर है। वहीं सबसे कम आंकड़ा पनागर का है। अभी तक करीब 90 हजार किसानों को तीन किश्तो के रूप में सम्मान निधि की राशि मिली है। प्रत्येक किश्त में 2-2 हजार रुपए की राशि होती है।
सम्मान निधि की स्थिति
तहसील–गांव–कुल खाता–अपलोड खाता
जबलपुर-247-89629-70710

कुंडम-197-31554-25110
पाटन-226-43258-39290

सिहोरा-160-53394-44800
मझौली-225-52949-43700

शहपुरा-231-48538-39090
पनागर-222-54535-40080

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो