scriptसंघ से नाता तोडक़र लाल झंडे में शामिल हुई एक दर्जन नेत्रियां | A dozen leaders joined the Red Flag in connection with the League | Patrika News

संघ से नाता तोडक़र लाल झंडे में शामिल हुई एक दर्जन नेत्रियां

locationजबलपुरPublished: Apr 08, 2019 10:44:06 pm

Submitted by:

Mayank Kumar Sahu

मजदूर संघ परिवारवाद से ग्रस्त है, पदाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ महिला नेत्रियों का स्वागत किया

A dozen leaders joined the Red Flag in connection with the League

A dozen leaders joined the Red Flag in connection with the League

जबलपुर।

लाल झंडा की एम्पलाइज यूनियन का साथ छोडक़र मजदूर संघ में शामिल हुई नेत्रियों ने सोमवार को वापस एम्पलाइज यूनियन का दामन थाम लिया। प्रभांशी विश्वकर्मा, सविता मिश्रा, खदीसा पासा सहित रेल नेत्रियों का मजदूर संघ के वादों की हवा निकलती देख, तुरंत ही अपने निर्णय को वापस लेते हुए सभी रेल नेत्रियों ने मजदूर संघ को बॉय-बॉय करते हुए लाल झंडा वाली यूनियन में वापस लौट आईं। इस दौरान पदाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ महिला नेत्रियों का स्वागत किया। प्रभांशी विश्वकर्मा ने कहा कि मजदूर संघ परिवारवाद से ग्रस्त है जिससे वे काफी खिन्न थीं और उन्होंने हमेशा रेल मजदूरों के सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होने वाला लोकतांत्रिक संगठन वेस्ट-सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन में शामिल होने का निर्णय लिया। मंडल सचिव नवीन लिटीरिया व मंडल अध्यक्ष बीएन शुक्ला ने बताया कि रेल नेत्रियों की घर वापसी के दौरान अंकित पांडेय, जगदीश, मुकेश, माता प्रसाद, संतोष सहित एक दर्जन से ज्यादा रेल कर्मियों ने लाल झंडे की सदस्यता ली है।
कर्मचारियों को पुरुस्कृत किया

पमरे वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ ने स्थापना दिवस पर उल्लेखनीय योगदान देने वाले कर्मचारियों को पुरुस्कृत किया। डॉ.आरपी भटनागर ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि संघ सप्ताह के दौरान जबलपुर, कोटा, भोपाल मंडलों में कर्मचारियों के कल्याण हेतु कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें उत्साह के साथ कर्मचारियों ने भाग लिया। उन्होंने कर्मचारियों का आश्वस्त किया कि कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर संघ निरंतर कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा। संघ द्वारा सभी मंडलों में सामूहिक एवं व्यक्तिगत मेडल, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान डीआरएम मनोज सिंह, एसके माथुर, मनोज सेठ, कार्तिक चौहान, महामंत्री अशोक शर्मा, कार्यकारी महामंत्री सतीश कुमार, एसएन शुक्ला, आरके यादव, सविता त्रिपाठी, सीता राठौर, विजय लक्ष्मी आदि उपस्थित थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो