जबलपुर

कोरोना काल भी में यहां के खजाने में खूब हुई आवक

जबलपुर नगर निगम को हुआ फायदा, 30 सितम्बर तक संपत्ति कर में मिलेगी 6.25 प्रतिशत छूट

जबलपुरSep 01, 2020 / 08:46 pm

shyam bihari

Nagar Nigam Jabalpur

यह है स्थिति

इस साल
23.20 करोड़ रुपए संपत्ति कर
-4.43 करोड़ रुपए जल शुल्क

पिछले साल
-10.12 करोड़ रुपए संपत्ति कर
-6.10 करोड़ रुपए जल शुल्क
(नोट : 1 अप्रैल से 31 अगस्त के बीच कर वसूली)

जबलपुर। कोरोना संकट के बाद भी जबलपुर नगर निगम में कर राशि जमा कराने बड़ी संख्या में शहरवासी आगे आ रहे हैं। पिछले साल के मुकाबले संपत्ति कर व जल शुल्क दोनों ही मदों से ज्यादा राशि जमा हुई है। निगम ने सितम्बर महीने में कर वसूली बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत 30 सितम्बर तक संपत्ति कर में 6.25 प्रतिशत छूट दी जाएगी। वरिष्ठ नागरिकों को जल शुल्क में 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह ने वार्ड वार दो टीम गठित कर नई संपत्तियों को दर्ज करने भी निर्देशित किया है।
बकायादारों पर कुर्की की कार्रवाई
सम्पत्ति कर का लम्बे समय से भुगतान नहीं करने वालों की संपत्ति कुर्क की जा रही है। नगर निगम ने राजस्व वसूली अभियान के तहत रामपुरा जोन में 6 बड़े बकायादारों की संपत्ति चिह्नित कर कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्वारीघाट वार्ड के अंतर्गत 6 करदाताओं इंटरटेन्मेंट वल्र्ड जबलपुर प्राईवेट लिमिटेड बकाया राशि 19 लाख 82 हजार, सोमवन्ती सेठी बकाया राशि 10 लाख 44 हजार, जेके इंस्टीट्यूट बकाया राशि 8 लाख 88 हजार, ए कुरले बकाया राशि 4 लाख 61 हजार, छेदी लाल अवस्थी बकाया राशि 1 लाख 64 हजार, रामेश्वर प्रसाद पटेल बकाया राशि 91 हजार के मामलों में कुर्की की कार्रवाई की गई। संभागीय अधिकारी मीना पटेल ने बताया कि एक सप्ताह में बकाया राशि जमा नहीं की जाती है तो सम्पत्ति को नीलाम करने की कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।

Home / Jabalpur / कोरोना काल भी में यहां के खजाने में खूब हुई आवक

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.