जबलपुर

ग्रहों ने बदली अपनी चाल, ये लोग होंगे आज मालामाल- देखें चौघडिय़ा पंचांग

ग्रहों ने बदली अपनी चाल, ये लोग होंगे आज मालामाल- देखें चौघडिय़ा पंचांग

जबलपुरMar 19, 2019 / 09:38 am

Lalit kostha

aaj graho ne badli apni chal shuru ho gaya aap ka accha kal

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2075, संवत्सर का नाम : विरोधकृत्, शाके संवत् : 1940, हिजरी संवत् : 1440, मु.मास: रज्जव तारीख 11, अयन : उत्तरायण, ऋतु : बसंत, मास : फाल्गुन, पक्ष : शुक्ल, तिथि – जया तिथि त्रयोदशी दोपहर 11.41 तक उपरांत रिक्ता तिथि चतुर्दशी रहेगी। जया तिथि में सभी प्रकार के मांगलिक कार्य सम्पादित किए जा सकते हैं। विवाह, उपनयन, गृहारम्भ, ग्रहप्रवेश, व्यापारम्भ, क्रय विक्रय, खनिज सम्पदा, जैसे कार्य शुभ हैं, परंतु अभी खरमास के कारण सभी प्रकार के शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।
योग- दोपहर 3.36 तक धृति उपरांत शूल योग रहेगा। मांगलिक कार्य हेतु दोपहर तक का समय अनुकूल रहेगा।
विशिष्ट योग- आज भौम जया सिद्धि योग के कारण पत्र लेखन तथा कर्ज निपटारा से जुड़े कार्य उत्तम माने जाते हैं।
सूर्योदय काल से तैतिल उपरांत गर तदनंतर वणिज करण का प्रवेश होगा। करण सामान्य है।
नक्षत्र- उग्रक्रूरसंज्ञक उध्र्वमुख नक्षत्र मघा शाम 5.00 बजे तक उपरांत उग्रसंज्ञक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। मघा नक्षत्र मूलसंज्ञक नक्षत्र है, इस नक्षत्र में जन्मे जातक की मूलशांति करवाना चाहिए, मूलशांति नक्षत्र के पुनरावृत्ति जन्म के सत्ताइसवें दिन करवानी चाहिए। ऐसा करना जातक के जीवन में अत्यंत कल्याण कारी माना जाता है।

शुभ मुहूर्त- आज पत्र लेखन, मित्र मिलन, कर्जनिपटारा, भ्रमण मनोरंजन, देवदर्शन, तीर्थयात्रा, कथा पुराण, राजनीति, कूटनीति तथा सामाजिक सेवा के कार्य शुभ तथा सुखद हैं।
श्रेष्ठ चौघडि़ए – आज प्रात: 9.00 से 10.30 चर 10.30 से 1.30 लाभ, अमृत तथा रात्रि 7.30 से 9.00 लाभ की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी मानी जाती है।
व्रतोत्सव- आज भौम जया सिद्धि योग ,जयद योग के साथ श्री हनुमत आराधना का उत्तम दिवस रहेगा।
चन्द्रमा : दिवस रात्रि पर्यंत तक सूर्य प्रधान राशि सिंह राशि में संचरण करेगा।

ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के मीन राशि में गुरु वृश्चिक राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं, सूर्य का उ.भाद्रपद नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल उत्तर दिशा में रहता है, इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा सम्भव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास पूर्व दिशा में है, सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: दोपहर 3.00.00 बजे से 4.30.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज : आज जन्मे बालकों का नामाक्षर मा,मी,मे,मू, अक्षर से आरम्भ कर सकते हैं। मघा नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि सिंह होगी, राशि स्वामी सूर्यतथा रजतपाद पाया में जन्म माना जाएगा। सिंह राशि के जातक प्राय: बलवान, अत्याधिक चतुर, तेजस्वनी, स्वाभिमानी, प्रशन्नचित्त, आत्म विश्वाशी तथा अत्यंत उदार प्रवृत्ति के होते हैं। जीवन के चौवीसवें वर्ष में भाग्योदय की प्रवल सम्भावना पाई जाती है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.